Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

new road : हिसार एयरपोर्ट को मिलेगी नई कनेक्टिविटी, 26.91 करोड़ से बनेगा नया सड़क मार्ग

new road : हिसार एयरपोर्ट को मिलेगी नई कनेक्टिविटी, 26.91 करोड़ से बनेगा नया सड़क मार्ग

हरियाणा सरकार ने हिसार एयरपोर्ट के साथ गांव को सीधी कनेक्टिविटी देने के लिए नए मार्ग की मंजूरी दी है। 2.300 किलोमीटर लंबी नई सड़क के लिए सरकार द्वारा 26 करोड़ 91 लाख 71 हजार रुपये की राशि मंजूर की गई है। जल्द ही इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

हरियाणा के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने बताया कि गांव तलवंडी राणा को हिसार के धांसू रोड से जोड़ने के लिए नई सड़क की मंजूरी दी गई है। 26 करोड़ 91 लाख 71 हजार रुपये की राशि से हिसार-धांसू रोड पर बोटलिंग प्लांट के नजदीक से गांव तलवंडी राणा तक करीब 2.300 किलोमीटर लंबी नई सड़क का निर्माण किया जाएगा और इसके लिए प्रशासनिक मंजूरी दी जा चुकी है।

हिसार एयरपोर्ट के बनने के बाद सीधी कनेक्टिविटी हो गई थी प्रभावित

गांव तलवंडी राणा के लोगों को नया सड़क मार्ग मिलने के बाद बड़ी राहत मिलने वाली है। इसके लिए सड़क निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया गया था। हिसार एयरपोर्ट के विस्तार के कारण पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग-65 के रास्ते गांव की सीधी कनेक्टिविटी नहीं मिल रही थी। इसके बाद से वैकल्पिक मार्ग की संभावनाओं पर गंभीरता से विचार किया गया।

उन्होंने बताया कि प्रस्तावित मार्ग हिसार-धांसू रोड और पुराने एनएच-65 के नेटवर्क के बीच वैकल्पिक संपर्क उपलब्ध करवाएगा। इससे गांव के लोगों को हिसार शहर की ओर आने-जाने के लिए बेहतर सडक़ सुविधा मिलेगी। तलवंडी राणा के लिए प्रस्तावित सडक़ गांव के लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। इसके अलावा शहर के लोगों को भी बडी राहत मिलने वाली है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

MP IAS-IPS Transfers : एमपी सरकार ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-IPS अफसरों की नई जिम्मेदारियां तय