Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

हरियाणा के इस शहर में बिछाई जाएगी 11 किमी लंबी पाइपलाइन, पेयजल की समस्या से मिलेगी निजात

हरियाणा के इस शहर में बिछाई जाएगी 11 किमी लंबी पाइपलाइन, पेयजल की समस्या से मिलेगी निजात

Haryana News : राजौंद शहर में लंबे समय से चली आ रही पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए जन स्वास्थ्य विभाग ने नई पेयजल पाइपलाइन बिछाने की योजना तैयार की है।

इसके तहत शहर में 2.47 करोड़ रुपए की लागत से करीब 11 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इससे शहर के 13 में से 8 वार्डों की 25 हजार से अधिक आबादी को लाभ मिलने की उम्मीद है।

पेयजल पाइपलाइन से जुड़ी समस्या के कारण शहर के कई हिस्सों में लोगों को लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुरानी पाइपलाइन व्यवस्था के कारण घरों तक पर्याप्त पानी पहुंचने में दिक्कत होने की शिकायतें सामने आती रही हैं। ऐसे में नई पाइपलाइन बिछने से पेयजल आपूर्ति में सुधार होने और लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

8 वार्डों में सुधरेगी पेयजल व्यवस्था

योजना के तहत करीब 11 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इससे शहर के उन आठ वाडों को लाभ मिलेगा, जहां पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने की जरूरत है। परियोजना पूरी होने के बाद करीब 20 हजार लोगों को इसका सीधा फायदा मिलने की उम्मीद है। अब लोगों को योजना के धरातल पर उतरने और काम पूरा होने का इंतजार है।

लंबे समय से बनी हुई थी समस्या

राजौंद शहर में पेयजल पाइपलाइन की समस्या के चलते लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही थी। नई पाइपलाइन बिछाने की योजना से प्रभावित वार्डों में पेयजल आपूर्ति बेहतर होने की उम्मीद जगी है। हालांकि, लोगों को वास्तविक राहत पाइपलाइन बिछने और नियमित आपूर्ति सुचारू होने के बाद ही मिलेगी।

मिली प्रशासनिक मंजूरी, दो माह में शुरू करेंगे काम

राजौंद कस्बे में नई पेयजल पाइपलाइन बिछाने के लिए मुख्यालय में करीब 3 करोड़ रुपए का एस्टिमेट भेजा गया था। इसमें से 2.47 करोड़ रुपए की राशि की प्रशासनिक मंजूरी मिल चुकी है। आगामी दो माह में पेयजल पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। इससे राजौंद शहर के 8 वाडों की करीब 20 हजार से अधिक की आबादी को फायदा मिलेगा। - कर्ण बहल, एक्सईएन, जनस्वास्थ्य विभाग, कैथल।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

संजू सैमसन को रिप्लेस कर ओपनर में उतरे वैभव सूर्यवंशी, 4 छक्के और चार चोकों के साथ वेलिंगटन में मचाया धमाल