Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

आज फिर तीसरे नंबर पर बैटिंग के लिए उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी, न्यूजीलैंड 10 ओवर के बाद पहुंचा 100 पर

आज फिर तीसरे नंबर पर बैटिंग के लिए उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी, न्यूजीलैंड 10 ओवर के बाद पहुंचा 100 पर

India-New Match Live: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में खेले जा रहे पांच मैचों के t20 श्रृंखला के तीसरे मैच में भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। भारत के धाकड़ युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को ईशान किशन के अनफिट होने की वजह से आज एक बार फिर लगातार दूसरे मुकाबले में प्लेइंग इलेवन में स्थान मिला है। वैभव सूर्यवंशी लगातार दूसरे मैच में तीसरे नंबर पर बैटिंग करने के लिए मैदान में उतरेंगे।

वेलिंगटन में खेले जा रहे आज के मुकाबले में भारतीय टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को टीम सीफर्ट (2) के रूप में और नीतीश कुमार रेड्डी को फिन एलेन (40) के रुप में एक-एक सफलता मिल चुकी है। गौरतलब है कि इस टूर्नामेंट में भारत द्वारा 2-0 की बढ़त बनाने और दो दिग्गज पेसर्स मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्यूसन के न्यूजीलैंड टीम से बाहर होने के बाद निश्चित तौर पर न्यूजीलैंड की टीम पर दबाव बना हुआ है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि आज के मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी कोई बड़ा कारनामा करते हैं या नहीं।

10 ओवरों में न्यूजीलैंड एक विकेट के नुकसान पर पहुंचा 100 रन पर

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे तीसरे t20 मुकाबले में आज टॉस हारने के बाद बैटिंग के लिए मैदान पर उतरी न्यूजीलैंड की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। न्यूजीलैंड के ओपनर बल्लेबाज टीम सीफर्ट 6 गेंदों में मात्र 2 रन बनाकर अर्शदीप की बॉल पर आउट हो गए। टीम सीफर्ट को अक्षर पटेल ने और फिन एलेन को नमन धीर कैच लपक कर पवेलियन भेजा। हालांकि बाद में फिन एलेन और डैरेल मिचेल ने पारी को संभाल लिया। न्यूजीलैंड की टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 10 ओवरों में 100 रन का स्कोर बना लिया है। वर्तमान में न्यूजीलैंड की टीम की तरफ से डैरेल मिचेल (43) और ग्लेन फिलिप्स (6) क्रीज पर डटे हुए हैं। आज के मैच में न्यूजीलैंड की उम्मीदें जबरदस्त फॉर्म में चल रहे ग्लेन फिलिप्स पर टिकी हुई है।

भारत के पास 3-0 की अजेय बढ़त बनाने का सुनहरा मौका

वेलिंगटन में खेले जा रहे आज तीसरे t20 मुकाबले में 3-0 की अजेय बढ़त बनाने का सुनहरा मौका है। इस मैच में न्यूजीलैंड की टीम अपने दो दिग्गज पेसर्स की गैर मौजूदगी में मैदान पर उतरेगी। इसके अलावा न्यूजीलैंड की आज के मैच में शुरुआत भी अच्छी नहीं रही है। ऐसे में पहले ही पांच मैचों की श्रृंखला में 2 मैच गंवा चुकी न्यूजीलैंड टीम पर पूरी तरह से दबाव बना हुआ है और न्यूजीलैंड के दिग्गज पेसर्स की गैर-मौजूदगी में भारतीय टीम के पास वेलिंग्टन के मैदान में 3-0 की बढ़त बनाने का सुनहरा मौका होगा। आज के मैच में अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी बड़ा कमाल कर सकते हैं। आज के मैच में अगर भारत, न्यूजीलैंड को हरा देता है तो इस श्रृंखला में अजेय बढ़त हासिल कर लेगा।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

लालसोट-दौसा मेगा हाईवे पर भीषण हादसा, बाइक में लगी आग और युवक गंभीर रूप से घायल