Haryana Roadways: हरियाणा पंजाब और चंडीगढ़ के पर्यटकों के लिए अच्छी खबर आई है। अगर आप भी मनाली जाने का टूर प्लान कर रहे हैं, तो आपको बता दें कि हरियाणा राज्य परिवहन द्वारा चंडीगढ़ से मनाली के बीच हरियाणा रोडवेज की सीधी बस सेवा शुरू की गई है। इस बस से पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के पर्यटकों का मनाली का सफर आसान हो जाएगा। पर्यटकों की बढ़ती मांग को देखते हुए हरियाणा राज्य परिवहन द्वारा चंडीगढ़ और मनाली के बीच शुरू की गई सीधी रोडवेज बस
चण्डीगढ़ से चलकर स्वारघाट, बिलासपुर, सुंदरनगर और मंडी के रास्ते मनाली पहुंचेगी। यह बस पंजाब, हरियाणा, और चंडीगढ़ के साथ हिमाचल प्रदेश की यात्रियों का भी सफर आसान करेगी।
चंडीगढ़ से मनाली के बीच इस प्रकार रहेगा शेड्यूल
हरियाणा राज्य परिवहन द्वारा पर्यटकों के लिए चंडीगढ़ और मनाली के बीच शुरू की गई विशेष बस सेवा सुबह 5:00 बजे चंडीगढ़ से मनाली के लिए रवाना होगी। इस बस से यात्रा करने वाले यात्रियों को सुबह 5:00 से पहले चंडीगढ़ बस स्टैंड पहुंचना होगा। चंडीगढ़ के बाद यह बस बिलासपुर से सुबह 7:50 बजे, सुंदरनगर से सुबह 9:30 बजे और मंडी से सुबह 10:20 बजे व कुल्लू से दोपहर 12:40 बजे चलकर लगभग 1:40 बजे के आसपास मनाली पहुंचेगी।
वापसी में इस प्रकार रहेगा शेड्यूल
चंडीगढ़ और मनाली के बीच शुरू हुई हरियाणा रोडवेज की सीधी बस मनाली से चंडीगढ़ के लिए अगले दिन सुबह 4:30 बजे चलेगी, इसके बाद यह बस कुल्लू से सुबह 5:30 बजे
मंडी से सुबह 8:00 बजे, सुंदरनगर से सुबह 8:50 और बिलासपुर से सुबह 10:30 बजे चलकर 1:20 के आसपास चंडीगढ़ शहर पहुंचे। इस बस के शुरू होने से पहाड़ों में घूमने की शौकीन पर्यटकों का सफर के दौरान सुविधा मिलेगी। यात्री इस बस के शेड्यूल और विस्तृत जानकारी प्राप्त करने हेतु हरियाणा राज्य परिवहन के ऑफिस में भी संपर्क कर सकते हैं।


