Rajasthan Roadways: राजस्थान राज्य परिवहन द्वारा शुरू की गई उदयपुर सिटी और अहमदाबाद के बीच हिम्मतनगर के रास्ते सीधी बस सर्विस दो राज्यों के यात्रियों का सफर आसान करेगी। राजस्थान रोडवेज की यह बस उदयपुर सिटी से रवाना होकर हिम्मतनगर होते हुए अहमदाबाद तक 290 किलोमीटर तक का सफर तय करेगी।
यात्रियों की लगातार बढ़ती मांग को देखते हुए राजस्थान राज्य परिवहन द्वारा शुरू की गई ब्लू लाइन सुपरफास्ट बस उदयपुर सिटी और अहमदाबाद के बीच 5:30 घंटे में 290 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। राजस्थान रोडवेज के उदयपुर डिपो कि इस बस के शुरू होने से राजस्थान के साथ गुजरात राज्य के यात्रियों को भी लाभ मिलेगा।
सुबह 10:00 बजे उदयपुर से अहमदाबाद के लिए होगी रवाना
राजस्थान राज्य परिवहन द्वारा शुरू की गई उदयपुर सिटी और अहमदाबाद के लिए राजस्थान रोडवेज की बीएस 6 ब्लू लाइन एक्सप्रेस बस उदयपुर सिटी से अहमदाबाद के लिए सुबह 10:00 बजे रवाना होगी। यह बस उदयपुर सिटी बस स्टैंड के प्लेटफार्म नंबर दो से चलकर हिम्मतनगर के रास्ते 290 किलोमीटर का सफर तय कर दोपहर लगभग 3:30 बजे अहमदाबाद शहर पहुंचेगी। इस बस में सफर करने वाली महिलाओं के लिए राजस्थान राज्य परिवहन द्वारा विशेष छूट का प्रावधान रखा है।
उदयपुर सिटी से अहमदाबाद के बीच शुरू हुई सीधी बस में पुरुष यात्रियों के लिए राजस्थान राज्य परिवहन द्वारा उदयपुर सिटी से अहमदाबाद तक 311 रुपए किराया रखा गया है। वहीं महिलाओं को टिकट के अनुसार इस बस के किराए में 50% की छूट मिलेगी। यानी महिलाएं इस बस से उदयपुर से अहमदाबाद की यात्रा 50% की छूट के साथ कर सकेंगी। इस बस के बारे में अधिक जानकारी के लिए यात्री राजस्थान राज्य परिवहन निगम की ऑफिशल वेबसाइट https://rsrtconline.rajasthan.gov.in/ पर विजिट कर सकते हैं।
उदयपुर सिटी से अहमदाबाद के लिए चल रही हैं दो बसें
राजस्थान राज्य परिवहन के अधिकारी के अनुसार उदयपुर सिटी से अहमदाबाद का सफर करने वाले यात्रियों के लिए उदयपुर बस स्टैंड से राजस्थान रोडवेज की दो बसें नियमित रूप से सेवाएं दे रही हैं। उदयपुर बस स्टैंड से सुबह 10:00 बजे और दोपहर 1:30 बजे राजस्थान रोडवेज की बस अहमदाबाद के लिए रवाना होती है।
यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए राजस्थान राज्य परिवहन द्वारा दूसरी बात शुरू की गई है। उदयपुर से अहमदाबाद के लिए यात्रा करने वाली बस यात्री आरएसआरटीसी की ऑफिशल वेबसाइट https://rsrtconline.rajasthan.gov.in/ पर जाकर बस के रूट समय और किराए से संबंधित जानकारी के साथ ऑनलाइन बुकिंग भी कर सकते हैं। इस वेबसाइट पर बस सीट की उपलब्धता के बारे में भी पूरी जानकारी मिल जाती है।
अनिल चौधरी को विभिन्न मीडिया संस्थानों में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत (हरिभूमि हिंदी समाचार पत्र) से प्रिंट मीडिया में की, जहां खबरों की बुनियादी समझ और लेखन की गंभीरता सीखी। इसके बाद उन्होंने अमर उजाला (हिंदी समाचार पत्र) में 7 वर्षों तक कार्य किया। अनिल कुमार की बिजनेस, मनोरंजन, सरकारी योजनाएं और रेलवे से संबंधित खबरों पर मजबूत पकड़ है। वर्तमान में अनिल कुमार डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपनी सेवाएं दे रहे हैं।