Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सुजानगढ़ में आज होग 9 वां सामूहिक शादी सम्मेलन, तैयारियों को दिया अन्तिम रूप

सुजानगढ़ में आज होग 9 वां सामूहिक शादी सम्मेलन, तैयारियों को दिया अन्तिम रूप

Rajasthan News: राजस्थान प्रदेश में सुजानगढ़ के स्थानीय चांद बास रेल फाटक के पास स्थित तेलियान मैरिज हॉल में रविवार को तेलियान समाज का नौवां सामूहिक शादी सम्मेलन आयोजित होगा, जिसमें 20 जोड़े एक साथ निकाह के बन्धन में बंधेंगे। तेलियान वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष जावेद खिची ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है और कार्यक्रम में कद्दावर भाजपा नेता राजेंद्र सिंह राठौड़ सहित अनेक राजनीतिक हस्तियां शिरकत करेंगी।

खिची ने बताया कि शादियों में फिजूलखर्ची और दिखावे को रोकने के लिए प्रत्येक वर्ष ऐसा आयोजन किया जा रहा है और अब तक 8 सालों में करीब 350 जोड़ो की शादियां इस कार्यक्रम के माध्यम से हो चुकी हैं। सामूहिक शादी कार्यक्रम के बाद हजारों लोग एक साथ एक ही जाजम पर बैठकर सामूहिक भोजन करेंगे। वहीं कार्यक्रम में लोगों के बैठने भोजन सहित समस्त व्यवस्थाओं को अलग-अलग स्थानों पर अंजाम दिया गया है। दूसरी ओर महिलाओं के भोजन और महिलाओं के लिए विवाह पाण्डाल अलग से बनाया गया है, ताकि महिला शक्ति को किसी प्रकार की दिक्कत न हो।

सामूहिक शादी कार्यक्रम में हजारों लोग करेंगे एक साथ भोजन

सामूहिक शादी कार्यक्रम के बाद हजारों संख्या में लोग एक साथ सामूहिक भोजन करेंगे। जिस के लिए मिठाईयां पकवान आदि बनाने का सिलसिला शनिवार को दिनभर जारी रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में सोसाययटी के उपाध्यक्ष हमीद दईया, सचिव टीपू सुल्तान चैहान, नायब सचिव हाजी नौशाद खिची, उप महामंत्री मुख्तार अली पड़िहार, प्रवक्ता रोशन खींची, नायब प्रवक्ता रफीक दैया, कोषाध्यक्ष हाजी फारुक खिची, उप कोषाध्यक्ष महबूब अगवान, महामंत्रि मुख्तार अली खीची, आरिफ भाटी, अकरम तगाला, सदस्य हैदर अली खिची, अख्तर हुसैन खिची, आरिफ पवार, हाकम अली अगवान, सत्तार चैहान, खलील दईया, सुल्तान दईया, बिलाल चैहान आदि जुटे हुए हैं।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

वैभव सूर्यवंशी वेलिंगटन में भरेंगे दम या होंगे बाहर, 27 अक्टूबर के मैच को लेकर बना संशय