राजस्थान की मंडियों में सोयाबीन, सरसों के भाव मे तेजी देखने को मिल रही है, जबकि गेहूं के भाव में गिरावट दर्ज की गई है। बारां कृषि उपज मंडी में विभिन्न जिन्सो की अच्छी आवक हुई, जिसमें सर्वाधिक मक्का की करीब 65 हजार कट्टे की आवक हुई हालाकि धान के बंद बाजार भाव स्थर बने रहे। वही तिलहन में सोयाबीन तथा सरसों में 100 रूपए प्रति क्विटल की तेजी रही। मंडी में सोमवार से जिन्सो की एकान्तरे नीलामी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
कृषि मंडी में शनिवार को करीब 65 हजार कट्टे मक्का की आवक हुई। जो 1920 रूपए से लेकर उच्च्चतम 2650 रूपए प्रति क्विटल तक बिकी, वहीं धान की करीब 16 हजार बोरी आवक हुई जो कि 50 रूपए प्रति क्विटल मंदी होकर उपर में 4450 तक बिकी, सोयाबीन के 18 हजार कट्टे की आवक हुई जो कि 100 रूपए प्रति क्विटल तेज होकर उच्चतम 7299 रूपए प्रति क्विटल एवं सरसो 9176 रूपए प्रति क्विटल तक बिकी। शनिवार को गेहूं के भाव में करीब 150 रूपए की गिरावट होकर उच्चतम 3212 रूपए प्रति क्विटल तक बिके।
मंडी में एकांतर नीलामी व्यवस्था शुरू
कृषि उपज मंडी में पल्लेदारी की कमी के चलते करीब दो लाख कट्टे माल डम्प हो गया है। ऐसे में मंडी में एकान्तर नीलामी व्यवस्था शुरू की गई है। क वर्ग व्यापार संघ के अध्यक्ष मनीष लश्करी ने बताया कि मंडी में करीब 2 लाख कट्टे माल डम्प हो गया है। माल के उठाव में देरी हो रही है, जिसको देखते हुए मंडी को सुचारू चलाने के लिए सोमवार से एकांतर नीलामी व्यवस्था की गई है।
ये रहेगी नई नीलामी व्यवस्था
मंडी में 26 अक्टूबर को धान सहित अन्य कृषि जींसों की नीलामी होगी। मक्का की नीलामी बंद रहेगी। वही 27 अक्टूबर को मक्का सहित अन्य कृषि जींसों की नीलामी होगी। धान की नीलामी बंद रहेगी। 28 को धान सहित अन्य कृषि जींसों की नीलामी होगी। मक्का की नीलामी बंद रहेगी। 29 को मक्का सहित अन्य कृषि जींसों की नीलामी होगी।
धान की नीलामी बंद रहेगी। शुक्रवार को धान सहित अन्य कृषि जींसों की नीलामी होगी, तथा शनिवार को मक्का सहित अन्य कृषि जींसों की नीलामी होगी। कृषि मंडी में किसानो की ट्रॉलियों का प्रवेश रविवार रात्रि 10 बजे बाद दिया जाएगा। किसानो से अपील की गई है कि समय से पहले माल लेकर नहीं आए एवं जिन कृषि जींसों की नीलामी हो वही कृषि जिंस लेकर आए।


