Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

राजस्थान में टूरिज्म को मिलेगी नई रफ्तार, दिल्ली-मुंबई-जैसलमेर नियमित फ्लाइट हुई शुरू

राजस्थान में टूरिज्म को मिलेगी नई रफ्तार, दिल्ली-मुंबई-जैसलमेर नियमित फ्लाइट हुई शुरू

Rajasthan News: राजस्थान प्रदेश में टूरिज्म नई रफ्तार पकड़ने जा रहा है। बता दें कि प्रदेश के जैसलमेर जिले में घूमने के लिए दिल्ली और मुंबई से प्रतिवर्ष हजारों टूरिस्ट पहुंचते हैं। जैसलमेर के लिए दिल्ली, मुंबई से नियमित फ्लाइट सेवा नहीं होने के कारण प्रदेश के टूरिज्म पर भी असर पड़ रहा था। अब एयरलाइन द्वारा आज 25 अक्टूबर को दिल्ली से और कल 26 अक्टूबर को मुंबई से जैसलमेर के लिए फ्लाइट सेवा शुरू करने का फैसला लिया गया है। ऐसे में पिछले 7 महीन से वीरान पड़े जैसलमेर हवाई अड्डे पर भी एक बार फिर रौनक लौट आएगी। जैसलमेर सिविल एयरपोर्ट पर आज 25 अक्टूबर, रविवार से नियमित हवाई सेवाओं की शुरुआत होने जा रही है।

विंटर टूरिज्म को देखते हुए एयर इंडिया ने शुरू की दिल्ली से जैसलमेर फ्लाइट सेवा

जैसलमेर में विंटर के मौसम में टूरिस्टों की संख्या काफी अधिक बढ़ जाती है। ऐसे में विंटर टूरिज्म सीजन को ध्यान में रखते हुए एयर इंडिया ने आज से दिल्ली और जैसलमेर के बीच फ्लाइट सेवा शुरू कर दी है। आज रविवार को दिल्ली से आने वाली पहली नियमित एयर इंडिया की फ्लाइट्स जैसलमेर एयरपोर्ट पर आगमन करेगी। जैसलमेर और दिल्ली के बीच नियमित फ्लाइट सेवा शुरू होने से थार रेगिस्तान में घूमने के शौकीन रेल यात्रियों को लाभ मिलेगा।

इंडिगो एयरलाइन भी जैसलमेर के लिए करेगी नियमित फ्लाइट सेवा संचालन शुरू

एयर इंडिया के अलावा देश की बड़ी एयर कंपनियों में से एक इंडिगो भी जैसलमेर के लिए विंटर टूरिज्म सीजन को ध्यान में रखते हुए नियमित फ्लाइट सेवा संचालन शुरू करेगी। पिछले तकरीबन सात महीना से सूने पड़े जैसलमेर एयरपोर्ट पर अब प्रमुख एयरलाइंस कंपनियां इंडिगो और एयर इंडिया की फ्लाइट्स उड़ान भरती नजर आएंगी। जैसलमेर से अपनी सेवाएं संचालित कर रही हैं। गौरतलब है कि पिछले वर्ष जैसलमेर से बेंगलुरु रूट पर सबसे अधिक फ्लाइट्स चलाई गई थी। इस बार एयर इंडिया और इंडिगो एयरलाइन दिल्ली और मुंबई के यात्रियों का सफर आसान करने के लिए नियमित फ्लाइट्स शुरू कर रहा है।

दिल्ली और मुंबई से जैसलमेर के बीच होगा पांच नियमित फ्लाइट्स का संचालन

राजस्थान प्रदेश के जैसलमेर जिले में टूरिज्म क्षेत्र को आने वाले दिनों में नए पंख लगने वाले हैं। जैसलमेर शहर की दिल्ली और मुंबई से नियमित और कनेक्टिविटी मजबूत होने के बाद विंटर सीजन में टूरिस्टों की संख्या में कई गुना बढ़ावा देखने को मिलेगा। इंडिगो एयरलाइन और एयर इंडिया द्वारा जैसलमेर से मुंबई और राजधानी दिल्ली के लिए कुल 5 नियमित उड़ानों का संचालन किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार जैसलमेर से दिल्ली के लिए 3 फ्लाइट्स का नियमित संचालन किया जाएगा। इसके अलावा जैसलमेर से मुंबई के लिए 2 नियमित फ्लाइट्स शुरू हो रही हैं। इस प्रकार 26 अक्टूबर से दिल्ली और मुंबई के लिए जैसलमेर से पांच नियमित फ्लाइटों का संचालन शुरू हो जाएगा।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

वैभव सूर्यवंशी वेलिंगटन में भरेंगे दम या होंगे बाहर, 27 अक्टूबर के मैच को लेकर बना संशय