Ind-New 3ed T20 Match: वैभव सूर्यवंशी के लाखों-करोड़ों प्रशंसक 27 अक्टूबर को वेलिंगटन के मैदान पर होने जा रहे न्यूजीलैंड और भारत के बीच पांच t20 मैचों की श्रृंखला के तीसरे मैच में उनकी ताबड़तोड़ बैटिंग देखने का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन 27 अक्टूबर को वेलिंगटन में होने वाले मैच में वैभव सूर्यवंशी प्लेईंग 11 में शामिल होंगे या नहीं इस बात को लेकर अभी अनिश्चितता बनी हुई है। बता दें कि ईशान किशन पहले t20 मैच में हल्की इंजरी आने के बाद भारतीय टीम से बाहर हो गए थे।
इसके बाद उनकी जगह दूसरे t20 मैच में 24 अक्टूबर को वैभव सूर्यवंशी को न्यूजीलैंड के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका मिला था। हालांकि, अभी तक भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने ईशान किशन की चोट ठीक होने को लेकर किसी प्रकार की सूचना जारी नहीं की है। ऐसे में क्रिकेट प्रशंसकों के बीच इस बात को लेकर उत्सुकता बनी हुई है कि 27 अक्टूबर को भारतीय प्लेइंग इलेवन टीम में इशान किशन और वैभव सूर्यवंशी में से किस प्लेयर को जगह मिलेगी।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अगर ईशान किशन बिल्कुल फिट हो जाते हैं तो वैभव सूर्यवंशी का प्लेइंग इलेवन में स्थान बन पाना मुश्किल हो जाएगा। बीसीसीआई द्वारा जारी सूचना के अनुसार इशान किशन को चोट की वजह से केवल 24 अक्टूबर के मैच में ही आराम दिया गया था। ऐसे में अगर इशान किशन फिट हो जाते हैं, तो 27 अक्टूबर के मैच में वो प्लेइंग इलेवन में शामिल हो सकते हैं। बता दें कि इशान किशन की चोट कब तक ठीक होगी इसको लेकर बीसीसीआई द्वारा अभी तक पुष्टि नहीं की गई है।
24 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी नहीं दिखा पाए थे कोई कमाल
ओवल के मैदान में 24 अक्टूबर को हुए भारत और न्यूजीलैंड के मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी कुछ खास कारनामा नहीं कर पाए थे। इस मैच में वैभव ने आठ गेंद में मात्र चार रन ही बनाए। खेल के दौरान वैभव का आक्रामक अंदाज भी प्रशंसकों को देखने को नहीं मिला। ओवल में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद अब वैभव सूर्यवंशी नई रणनीति के तहत बैटिंग स्किल को सुधारने की तैयारी कर रहे हैं। भारतीय हार्ड हीटर युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का ताबड़तोड़ अंदाज देखने के लिए क्रिकेट प्रशंसक भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, अगले मैच में प्लेइंग इलेवन में उनकी जगह को लेकर अभी भी संशय बरकरार है।
इशान किशन फिट नहीं हुए तो 27 अक्टूबर को मिल सकती है वैभव को प्लेईंग 11 में जगह
भारतीय t20 टीम के ऊपरी क्रम के बल्लेबाज इशान किशन को पहले मैच के दौरान मांसपेशियों में खिंचाव आने से हल्की इंजरी हुई थी। इसके बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने वैभव सूर्यवंशी को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे t20 में प्लेइंग 11 में खेलने के लिए जगह दी। वहीं बीसीसीआई की तरफ से अभी तक इशान किशन के पूरी तरह से फिट होने की सूचना जारी नहीं की गई है । ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि वैभव सूर्यवंशी को 27 अक्टूबर को होने वाले भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे t20 मैच में प्लेईंग 11 में जगह मिल सकती है।
अनिल चौधरी को विभिन्न मीडिया संस्थानों में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत (हरिभूमि हिंदी समाचार पत्र) से प्रिंट मीडिया में की, जहां खबरों की बुनियादी समझ और लेखन की गंभीरता सीखी। इसके बाद उन्होंने अमर उजाला (हिंदी समाचार पत्र) में 7 वर्षों तक कार्य किया। अनिल कुमार की बिजनेस, मनोरंजन, सरकारी योजनाएं और रेलवे से संबंधित खबरों पर मजबूत पकड़ है। वर्तमान में अनिल कुमार डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपनी सेवाएं दे रहे हैं।