Jaipur News: जयपुर में आज विद्युत विभाग द्वारा मेंटेनेंस और रखरखाव का कार्य किया जाएगा। इस दौरान शहर के 200 से अधिक क्षेत्रों में पावर कट की सूचना जारी की गई है। विद्युत विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार शहर के तालकटोरा, बालाजी सिटी, जगदंबा नगर सहित 200 से अधिक क्षेत्रों में मेंटेनेंस और रख रखाव के कार्य के दौरान अलग-अलग शिफ्टों में इलेक्ट्रिसिटी आउटेज दिया जाएगा। इस दौरान बिजली विभाग की टीम द्वारा सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक अलग-अलग शिफ्टों में मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा।
इन क्षेत्रों में रहेगा आज अलग अलग शिफ्टों में पावरकट
जयपुर शहर में आज सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक शिवाजी नगर, सूरज नगर पूर्व, सिविल लाइन्स, परिवहन मार्ग, बसंत बहार, गौतम नगर, H टाइप क्वार्टर गांधी नगर, हरिजन हाजरी बजाज नगर, गली न.17 राधा गोविंद मंदिर बरकत नगर, मदर्स प्राइड स्कूल बरकत नगर, अशोक मार्ग, मालवीय मार्ग, सुभाष मार्ग, अग्रसेन सर्किल के पास, केसी मेमोरियल हॉस्पिटल के पास, श्याम नगर-G व H ब्लॉक, लक्ष्मण कॉलोनी एवं आसपास क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी।
इसके अलावा मुरलीपुरा क्षेत्र में एचडीएफसी बैंक से कांजी होटल, नेगचार रेस्टोरेंट, अल्का मैरिज गार्डन, गिरधर कॉलोनी, सोनी का बाग, दादाबाड़ी मार्केट, बालाजी मंदिर व आसपास क्षेत्रों में भी बिजली सप्लाई बाधित रहेगी।
झोटवाड़ा के बाल विहार, कालवाड़ पुलिया, संजय नगर-डी, शर्मा हॉस्पिटल, 21-साउथ व आसपास क्षेत्रों में, हरमाड़ा/बढारणा के बढ़ारणा चौराहा, कैरियों की ढाणी, पीपली वाली ढाणी, शिव नगर, मनसा माता रोड व आसपास क्षेत्र में, मालवीय नगर के प्रधान मार्ग, बी व सी ब्लॉक, दाना पानी रेस्टोरेंट, सेक्टर- 4, श्री माया रेस्टोरेंट, प्रेम पंच अपार्टमेंट एवं आसपास क्षेत्र में, मानसरोवर के सेक्टर के 34, 37, 38, 55, रजत पथ, सेक्टर 150, 151, 152 एवं आसपास क्षेत्र में, प्रतापनगर के सेक्टर-28 आशादीप वेदांता अपार्टमेंट, पीएचईडी पंप हाउस एवं आसपास क्षेत्र में सुबह 10:00 से दोपहर 4:00 तक पावर कट रहेगा।
जगतपुरा के शंकर विहार फीडर में नेहरू नगर, नंद विहार, आदिनाथ नगर, सिद्धार्थ नगर, सी ब्लॉक, संजय कॉलोनी एवं आसपास क्षेत्र। सुबह 10 से शाम 4 बजे तकः गांधी नगर मोड़, सघानी सर्किल, मंगल मार्ग, जनता स्टोर सर्किल, नगर निगम, सरकारी स्कूल, मोती संस ज्वैलर्स एवं आसपास क्षेत्र में सांगानेर के शिक्षा सागर, मोहन नगर, बाबा प्रॉपर्टी, दिल्ली पब्लिक स्कूल, मोबाइल टॉवर, बंबोरियों की ढाणी, केसर नगर कॉलोनी, शिव पर्ल कॉलोनी एवं आसपास क्षेत्र में और प्रताप नगर के श्योपुर गांव, एच ब्लॉक, सेक्टर- 64, 65, 71, 72, 76, शिवाजी नगर, परी रेस्टोरेंट एवं आसपास क्षेत्र में भी सुबह 10:00 से दोपहर 2:00 बजे तक इलेक्ट्रिसिटी आउटेज दिया जाएगा।
इन क्षेत्रों में सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक रहेगा पावरकट
जयपुर शहर में गोनेर रोड क्षेत्र के लूनियावास उप चौकी से निकलने वाले समस्त फीडर 11 केवी लूनियावास, 11 केवी राजेंद्र नगर, 11 केवी पाटियों की ढाणी, 11 केवी भावगढ़ बंधा, 11 केवी सोनिया वाली ढाणी, 11 केवी सद्भावना नगर, 11 केवी रोपाड़ा, 11 केवी खोरी, जेएनयू, 11 केवी महिमा गार्डन, वृंदा गार्डन, बगराना एवं आसपास क्षेत्र में सुबह 11:00 बजे से 3:00 तक 4 घंटे का पावरकट किया जाएगा।
दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली बिल
जयपुर शहर के सरोजिनी मार्ग, कमला मार्ग, लाजपत मार्ग, संसार चन्द्र रोड, बसंत बहार, केंद्रीय विद्यालय न. 1, बहुमंजिला गांधी नगर, डिस्पेंसरी गांधी नगर, मॉडर्न स्कूल बरकत नगर, द्वारकापुरी शुभम एन्क्लेव, अम्बेडकर भवन के आसपास, आईसीआईसीआई बैंक जगन पथ के पास, श्याम नगर-सी व डी ब्लॉक, बाहुबली पथ श्याम नगर एवं आसपास क्षेत्र में आज 3 घंटे का पावर कट दिया जाएगा।
सुबह 10 से शाम 6 बजे तक विद्युत लाइन पर होगा मरम्मत का कार्य
जयपुर शहर में आज 220 केवी ग्रिड सब स्टेशन मदरामपुरा सांगानेर के 33 केवी विद्युत लाइन पर मरम्मत कार्य होगा। ऐसे में ग्राम पंवालिया, कपूरावाला, भापुरा, प्रेमपुरा, चारणवाला, रूपवास, टीलावाला, खातीपुरा उर्फ किशनपुरा व आसपास कॉलोनियों में गुरुवार को 8 घंटे बिजली सप्लाई बंद रहेगी। दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक : विद्याधर नगर/मुरलीपुरा क्षेत्र के भवानी नगर क, ख, ग ब्लॉक, राधा गोविंद कॉलोनी, जय जवान अपार्टमेंट, शुगन विहार, प्रेरणा हॉस्पिटल, गर्ग हॉस्पिटल, सरकारी आयुष हॉस्पिटल, डेजर्ट रागा, सेक्टर-1 व आसपास क्षेत्रों में 4 घंटे बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
इसके अलावा मालवीय नगर क्षेत्र में संपूर्ण मौजी कॉलोनी एवं आसपास क्षेत्र, झोटवाड़ा के शेखावत मार्ग, जीण माता नगर, सेंट गिरी स्कूल, बागडों की ढाणी, शिव नगर व आसपास क्षेत्र। हरमाड़ा/बढारणाः बढ़ारणा रोड, गायत्री नगर, मनीष पब्लिक स्कूल, डॉल्फिन स्कूल व आसपास क्षेत्र, मानसरोवर के सेक्टर 69, 62, गुरुद्वारा, मध्यम मार्ग, सेक्टर 150, 151, 152 एवं आसपास क्षेत्र में, प्रतापनगर के सेक्टर-28 आशादीप वेदांता अपार्टमेंट, पीएचईडी पंप हाउस एवं आस पास का क्षेत्र में और
जगतपुरा के कच्ची बस्ती फीडर में कच्ची बस्ती, सूर्य विहार, डीबी ब्लॉक, एच ब्लॉक, सिद्धार्थ नगर, शंकर कॉलोनी, राज नगर एवं आसपास क्षेत्र में भी दोपहर 2:00 से शाम 6:00 बजे तक बिजली सप्लाई बाधित रहेगी।