Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

5 हाईटेक शहरों के साथ हरियाणा में बुलेट ट्रेन की रफ्तार पकड़ेगा विकास, सिंगापुर की तर्ज पर विकसित होंगे नए शहर

5 हाईटेक शहरों के साथ हरियाणा में बुलेट ट्रेन की रफ्तार पकड़ेगा विकास, सिंगापुर की तर्ज पर विकसित होंगे नए शहर

New Hitech City Haryana: हरियाणा प्रदेश में सरकार विकास को तेज गति देने के लिए सिंगापुर की तर्ज पर पांच नए शहरों को विकसित करने जा रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हाल ही में इसी महीने प्रदेश के विकास को रफ्तार देने के लिए सिंगापुर देश का दौरा किया था।

हरियाणा सरकार में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश सरकार राज्य में पांच नए हाईटेक शहर बसाने की योजना को धरातल पर शुरू करने के लिए तेजी से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इन शहरों के विकसित होने से प्रदेश में विकास तो बुलेट ट्रेन की रफ्तार पकड़ेगा ही पकड़ेगा, साथ ही साथ युवाओं के लिए रोजगार के भी नए अवसर उत्पन्न होंगे। जानकारी के अनुसार सरकार के इस ड्रीम प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए संबंधित विभागों में प्रक्रिया तेज हो गई है।

कुंडली-मानेसर-पलवल हाईवे के दोनों तरफ बसाए जाएंगे पांच नए हाईटेक शहर

हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश के कुंडली-मानेसर-पलवल हाईवे के दोनों ओर पांच नए हाईटेक शहरों को विकसित करने हेतु प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सरकार द्वारा इन शहरों को विकसित करने की योजना को ड्राफ्ट प्लान 2041 में जगह दी गई है।

प्रदेश के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह केएमपी के दोनों ओर विकसित होने जा रहे 5 हाईटेक शहरों की पंचग्राम परियोजना को लेकर संबंधित विभागों और प्लानिंग बोर्ड से लगातार अपडेट ले रहे हैं। KMP के दोनों ओर नए शहरों के विकसित होने से इस क्षेत्र में प्रॉपर्टी के दामों में भी उछाल देखने को मिलेगा।

सिंगापुर की तर्ज पर विकसित होंगे हाईटेक शहर

हरियाणा प्रदेश में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और तकनीक को बढ़ावा देने हेतु मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हाल ही में 4 अक्टूबर को सिंगापुर देश का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में कुंडली-मानेसर-पलवल हाईवे के दोनों और विकसित होने जा रही पंचग्राम योजना को लेकर सिंगापुर बिज़नेस फोरम के प्रतिनिधियों से भी चर्चा की। हरियाणा सरकार पंचग्राम योजना के तहत केएमपी के दोनों ओर पांच नए हाईटेक शहर सिंगापुर की तर्ज पर विकसित करने की योजना पर काम कर रही है।

सरकार द्वारा नए शहरों में सिंगापुर मॉडल की तर्ज पर बुनियादी ढांचे और नगरीय व्यवस्था को विकसित किया जाएगा। पंचग्राम योजना को सिंगापुर मॉडल पर विकसित करने हेतु एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल द्वारा सिंगापुर देश का दौरा करने की तैयारी भी चल रही है। सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट पंचग्राम परियोजना को हरियाणा प्रदेश में औद्योगिक और रोजगार की दृष्टि से काफी अहम माना जा रहा है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा के नगर निकायों में भर्ती का नया फार्मूला, अनुभव के आधार पर होगा चयन