Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जयपुर मेट्रो के फेज-2, 3, 4 के निर्माण में आएगी तेजी, अगले महीने तक सभी फेजों का वर्कआर्डर होगा जारी

जयपुर मेट्रो के फेज-2, 3, 4 के निर्माण में आएगी तेजी, अगले महीने तक सभी फेजों का वर्कआर्डर होगा जारी

Jaipur metro: राजस्थान प्रदेश की राजधानी जयपुर में मेट्रो के निर्माण की प्रक्रिया तेज हो गई है। जयपुर मेट्रो प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार अगले महीने नवंबर तक जयपुर मेट्रो के फेज 2, 3 और 4 का वर्कआर्डर जारी कर दिया जाएगा। जयपुर मेट्रो प्रशासन द्वारा फेज -2 का वर्क आर्डर दो अक्टूबर महीने में ही जारी करने की तैयारी चल रही है।

मेट्रो के सीएमडी वैभव गालरिया ने बताया कि मेट्रो प्रशासन द्वारा फेज 2 के अंतर्गत पिंजरापोल गौशाला से एयरपोर्ट तक 3 किमी लंबे भूमिगत कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के लिए मेट्रो की ओर से इसी महीने वर्कआर्डर जारी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगले महीने से सभी पैकेज पर काम शुरू कर दिया जाएगा।

काम पूरा करने के लिए 36 महीने का रखा गया है लक्ष्य

जयपुर मेट्रो स्टेशन द्वारा सभी पैकेज पर काम पूरा करने के लिए 36 महीने का लक्ष्य रखा गया है। मेट्रो के सीएमडी वैभव गालरिया ने बताया कि मेट्रो के दूसरे चरण में कुल 42 किमी लंबा कॉरिडोर चार पैकेज में बनाया जाएगा। प्रत्येक पैकेज का निर्माण पूरा करने के लिए 36 महीने की अवधि निर्धारित है। उन्होंने कहा कि प्रहलादपुरा से पिंजरापोल गौशाला तक पहले पैकेज में तकरीबन 13,037 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट का काम शुरू कर दिया गया है। इस प्रोजेक्ट के तहत केंद्र और राज्य सरकार द्वारा 50-50% राशि खर्च की जाएगी।

एयरपोर्ट-खासाकोठी और खासाकोठी-टोडी मोड़ मेट्रो कॉरिडोर के लिए नवंबर में होगा वर्क आर्डर जारी

जयपुर शहरमें एयरपोर्ट-खासाकोठी और खासाकोठी-टोडी मोड़ मेट्रो कॉरिडोर का निर्माण फेज 3 और 4 के तहत किया जाएगा। इन दोनों कॉरिडोर के निर्माण हेतु मेट्रो प्रशासन द्वारा नवंबर में वर्क आर्डर जारी किया जाएगा। जयपुर मेट्रो के तीसरे और चौथे पैकेज के लिए एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) से वित्तीय सहायता ली गई है। वर्तमान में मेट्रो प्रशासन द्वारा तीसरे और चौथे पैकेज के टेंडर दस्तावेजों की जांच की जा रही है और दूसरे पैकेज का वर्कआर्डर जारी करने की तैयारी चल रही है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा के नगर निकायों में भर्ती का नया फार्मूला, अनुभव के आधार पर होगा चयन