Rajasthan Weather: राजस्थान प्रदेश में जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा 2 दिन बाद 24 अक्टूबर से एक बार फिर आंधी-बारिश का दौर शुरू होने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग द्वारा जारी की गैरों के अनुसार प्रदेश के जयपुर संभाग सहित बीकानेर, गंगानगर, चूरू और सीकर आदि जिलों में 24 अक्टूबर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश होने की भी संभावना है। वेदर सिस्टम एक्टिव होने से प्रदेश के विभिन्न जिलों में अगर बारिश होती है तो तापमान में भी गिरावट आ सकती है।
बीपी 24 घंटे में भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ और राजसमंद में बारिश-ओले गिरे
राजस्थान प्रदेश के भीलवाड़ा चित्तौड़गढ़ और राजसमंद जिले में बीते 24 घंटे में बारिश होने के साथ कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि की खबर भी सामने आई है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान प्रदेश के दक्षिणी जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर जारी है। जयपुर मौसम विज्ञान विभाग की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में इस महीने में 3 पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहे। इस दौरान लगातार बारिश होने से कई शहरों में रात का पारा 19-20 डिग्री से नीचे तक पहुंच गया है। राजस्थान प्रदेश में बीते 24 घंटे में सबसे कम न्यूनतम तापमान 14 डिग्री के साथ आबू रोड का रहा। प्रदेश में अगले 2 दिन मौसम साफ रहने का अनुमान है।
अक्टूबर महीने के अंतिम दिनों में बढ़ेगी प्रदेश में ठंड
राजस्थान प्रदेश में मौसम विज्ञान विभाग जयपुर द्वारा अक्टूबर महीने के अंतिम के दिनों में हल्की ठंड बढ़ने की सूचना जारी की गई है। प्रदेश में 24 अक्टूबर को सक्रिय हो रहे एक और वेदर सिस्टम से होने वाली कई जिलों में बारिश के बाद ठंड का दौर शुरू होगा।
मौसम विभाग के अनुसार अक्टूबर महीने के अंतिम सप्ताह में जयपुर संभाग सहित हनुमानगढ़, बीकानेर, श्रीगंगानगर जिला में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। बता दें कि इस महिने बैक टू बैक तीन वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होने से प्रदेश में पूरे महीने पर इसका दौर जारी रहा है।



