Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सोनीपत जिले से खाटू श्याम धाम के बीच दौड़ेगी हरियाणा रोडवेज की सीधी बस, देखें शेड्यूल

सोनीपत जिले से खाटू श्याम धाम के बीच दौड़ेगी हरियाणा रोडवेज की सीधी बस, देखें शेड्यूल

Haryana Roadways: हरियाणा राज्य परिवहन द्वारा खाटू श्याम धाम का सफर करने वाले श्रद्धालुओं के लिए हरियाणा रोडवेज की सीधी बस सेवा शुरू की गई है। यह बस हरियाणा प्रदेश सहित राजस्थान के भी कई जिलों की यात्रियों का सफर आसान करेगी।

राजस्थान प्रदेश के सीकर जिले स्थित खाटू श्याम मंदिर में माता देखने जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए हरियाणा रोडवेज की सीधी बस सेवा सोनीपत जिले के गोहाना से चलकर#सोनीपत (उपकेन्द्र #गोहाना) द्वारा रोहतक जिले लाखनमाजरा और महम होते हुए भिवानी, जुई, पिलानी, चिड़ावा, झुंझुनू और सीकर के रास्ते खाटू श्याम पहुंचेगी। इस बस से सीकर जिले के यात्रियों का हरियाणा का सफर भी आसान हो जाएगा।

गोहाना से खाटू श्याम के बीच इस प्रकार रहेगा शेड्यूल

हरियाणा राज्य परिवहन द्वारा सोनीपत जिले से खाटू श्याम के बीच शुरू की गई हरियाणा रोडवेज की सीधी बस गोहाना से सुबह 10 बजे खाटू श्याम के लिए रवाना होगी। गोहाना के बाद यह बस रोहतक जिले के महम से सुबह 11:15 बजे, भिवानी से दोपहर 12 बजे, लोहारू से दोपहर 1:30 बजे, झुंझुनू से दोपहर 3:30 बजे और सीकर से शाम 5:30 बजे चलकर खाटूश्यामजी के धाम पर 6:15 तक पहुंच जाएगी। इस बस से सफर करने वाले हरियाणा के श्रद्धालु खाटू श्याम मंदिर में रात के समय में होने वाली आरती में भी भाग ले सकेंगे।

खाटूश्यामजी से गोहाना के बीच इस प्रकार रहेगा शेड्यूल

हरियाणा रोडवेज की सीधी बस सेवा खाटूश्यामजी से सुबह 7 बजे सोनीपत जिले की गोहाना के लिए रवाना होगी। यह बस वापसी में सीकर से सुबह 8 बजे, झुंझुनू से सुबह 10 बजे, लोहारू से दोपहर 12 बजे और भिवानी से दोपहर 1:30 बजे चलकर 3:30 बजे के आसपास गोहाना शहर में आगमन करेगी। इस बस से प्रदेश के सोनीपत रोहतक और भिवानी जिले के बस यात्री खाटूश्याम जी धाम के अलावा राजस्थान प्रदेश के झुंझुनू और सीकर जिले की यात्रा का भी लाभ उठा सकेंगे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा के नगर निकायों में भर्ती का नया फार्मूला, अनुभव के आधार पर होगा चयन