New Global City : हरियाणा के एनसीआर में विदेशों की तर्ज पर नए शहर विकसित किए जा रहे है। इसी में गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे के साथ दुबई की बुर्ज खलीफा में 1003 एकड़ जमीन पर नई ग्लोबल सिटी विकसित की जाएगी। इस सिटी को विकसित करने का तेजी से काम हो रहा है। इस ग्लोबल सिटी में देश की सबसे ऊंची इमारते देखने को मिलेगी। सीएम नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को दिसंबर तक सड़क, बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं का काम हर हाल में पूरा करने को कहा है।
हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं बुनियादी ढांचा विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) के एक्सईएन अरुण गर्ग ने बताया कि करीब 940 करोड़ रुपए के पहले चरण का 65 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है, जून 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है। प्रोजेक्ट का आकर्षण 620 से 700 मीटर प्रस्तावित ऊंचाई वाली इस गगनचुंबी इमारत के लिए द्वारका एक्सप्रेसवे के पास 6 से 7 एकड़ जमीन चिन्हित की गई है।
एचएसआईआईडीसी निगम का काम यहां सड़क, ड्रेनेज, बिजली, पानी, सीवेज, डेडिकेटेड वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट और यूटिलिटी कॉरिडोर जैसे बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर को धरातल पर उतारना है। इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने - के बाद मिक्स्ड-लैंड यूज के तहत अलग-अलग साइज के प्लॉट्स की प्राइवेट डेवलपर्स को ई-ऑक्शन की जाएगी। द्वारका एक्सप्रेसवे से सीधे जुड़ाव के चलते कमर्शियल प्लॉट्स की भारी डिमांड देखी जा रही है।
डेवलपर्स को सभी एनओसी एक ही छत के नीचे मिलेंगे
गुरुग्राम में सेक्टर 36, 36B, 37, 37A और 37B को मिलाकर यह इंटीग्रेटेड टाउनशिप बन रही है। ऑफिस टावर, लग्जरी रेजिडेंस, रिटेल मॉल, होटल, अस्पताल, स्कूल, मैरिज पैलेस व ग्रीन लेक बनेंगी। प्रोजेक्ट से करीब 10 लाख करोड़ रुपए के निवेश व 5.2 लाख नए रोजगार मिलने का अनुमान है। निवेशकों व डेवलपर्स को सभी तरह की एनओसी एक ही छत के नीचे मिलेंगे।


