Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

बिजली निगम के अफसर व कर्मचारी आज रात 10 बजे से तीन दिन की हड़ताल पर, मंत्री विज से बातचीत से इंकार

बिजली निगम के अफसर व कर्मचारी आज रात 10 बजे से तीन दिन की हड़ताल पर, मंत्री विज से बातचीत से इंकार

Electricity workers strike : हरियाणा में अगले तीन दिन बिजली का संकट छा सकता है, क्योंकि प्रदेशभर के सभी बिजली अधिकारी व कर्मचारी तीन दिन के हड़ताल पर जा रहे है। गुरुग्राम-नूंह में निजी कंपनी इलेवन पावर को लाईसेंस देने के विरोध में बुधवार रात 10 बजे से सांझा मोर्चा से संबंधित अधिकारी-कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे। खास बात है कि इस हड़ताल में चीफ इंजीनियर्स से लेकर एसडीओ पद के अधिकारी भी महकमे के विरोध में उतरेंगे।

बिजली कर्मचारियों ने चेताया कि अगर इस दौरान किसी भी प्रकार का फ्लाट आता है तो बिजली कर्मचारी उसको ठीक नहीं करेंगे, लेकिन बिजली कर्मचारी अपनी तरफ से बिजली को नहीं काटेंगे, लेकिन अगर किसी क्षेत्र की बिजली खराब हो गई तो उसको ठीक भी नहीं किया जाएगा।

हालांकि बिजली मंत्री अनिल विज ने साझा मोर्चा को बातचीत के लिए बुलाया था, लेकिन मोर्चा की तरफ से प्रस्ताव को ठुकरा दिया। ऐसे में आज कोई बातचीत नहीं होने के कारण बिजली कर्मचारियों की बुधवार रात से हड़ताल लगभग कंफर्म हो गई है।

बुधवार रात 10 बजे के बाद अगर किसी भी तरह की बिजली संबंधित परेशानी आती है तो दुरुस्त नहीं हो पाएगी। सांझा मोर्चा के नेता रविंद्र घनघस, प्रदीप लौरा, विकास नेहरा सहित अन्यों ने कहा कि 22 से 24 अक्टूबर तक प्रदेश स्तर पर हड़ताल की चेतावनी दी गई है।

अगर सरकार ने मांगें नहीं मानी तो हड़ताल को अनिश्चितकालीन तक टाल दिया जाएगा। इसी कड़ी में मंगलवार को विद्युत सदन सहित हिसार सर्कल में साझा मोर्चा के नेता व कर्मचारी एकत्रित हुए, जहां 2 घंटे तक गुरुग्राम नूंह में निजी कंपनी इलेवन पावर को लाईसेंस देने के विरोध में नारेबाजी की।

एमडी व डायरेक्टर को हड़ताल में शामिल होने के लिए मना रहे प्रदर्शनकारी

सबसे दिलचस्प बात है कि साझा मोर्चा के नेता अब दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक व आपरेशन शाखा के निदेशक को भी प्रदर्शन में शामिल होने के लिए मना रहे हैं। सांझा मोर्चा के नेता प्रदीप लौरा ने बताया कि हमने फोन व प्रत्यक्ष रूप से दोनों पदों के अधिकारियों से संपर्क कर धरने में शामिल होने का आग्रह किया है। अब वे क्या फैसला लेंगे यह बुधवार शाम 7 बजे के बाद ही पता लग पाएगा।

मंत्री विज की बातचीत को ठुकराया

हरियाणा के बिजली मंत्री अनिल विज ने हड़ताल के ऐलान के बाद बिजली कर्मचारियों को तीन बजे बैठक के लिए बुलाया था, लेकिन बिजली कर्मचारियों और इंजीनियरों के साझा मंच 'हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने इस बुलावे को ठुकरा दिया है।

शक्ति भवन के चीफ इंजीनियर, एडमिन को पत्र भेजकर मोर्चा ने अपनी असमर्थता जताई है। जहां पर मोर्चा की तरफ से कहा गया कि वार्ता के लिए शार्ट नोटिस पर बुलाया गया है। उनके संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी अस्वस्थ हैं, जबकि कुछ को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में व्यस्तताएं है। ऐसे में बिजली कर्मचारियों द्वारा बातचीत को ठुकरा देने के बाद बुधवार रात दस बजे से हड़ताल होना पक्का हो गया है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा में अगले तीन दिन लगातार रह सकती है बिजली गुल, बिजली कर्मचारी नहीं करेंगे फॉल्ट ठीक