Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जयपुर के ट्रेन यात्रियों के लिए खुशखबरी, दो ट्रेनों में बढ़ेंगे सेकंड एसी के स्थायी कोच

जयपुर के ट्रेन यात्रियों के लिए खुशखबरी, दो ट्रेनों में बढ़ेंगे सेकंड एसी के स्थायी कोच

Jaipur News: जयपुर जिले की ट्रेन यात्रियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए दो ट्रेनों में सेकंड एसी कोच बढ़ाने का फैसला लिया है। रेलवे विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार जयपुर-उदयपुर सिटी और उदयपुर सिटी-असारवा रेलसेवाओं में सेकंड एसी कोच की संख्या को बढ़ाया जाएगा। रेलवे की फैसले से एसी कोच में सफर करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। जयपुर से उदयपुर के बीच यात्रा करने वाले ट्रेन यात्रियों की बट रही संख्या और मांग को ध्यान में रखते हुए रेलवे विभाग ने यह फैसला लिया है।

दोनों ट्रेनों में स्थाई रूप से बढ़ेंगे एक-एक सेकंड एसी कोच

उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा जयपुर-उदयपुर सिटी और उदयपुर सिटी-असारवा रेल सेवाओं में एक एक स्थाई सेकंड एसी कोच की संख्या को बढ़ाने की सूचना जारी की है। उत्तर पश्चिम रेलवे में मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार दोनों ट्रेनों में एक-एक सेकंड एसी कोच स्थाई रूप से जोड़े जाएंगे।

उन्होंने बताया कि ट्रेन 20987/20988 में उदयपुर सिटी से 21 अक्टूबर और असारवा से 22 अक्टूबर से कोच बढ़ेगा। इसके अलावा ट्रेन 20993/20994 में जयपुर से 21 अक्टूबर और उदयपुर सिटी से 22 अक्टूबर से अतिरिक्त कोच लगेगा।

कल होगा जयपुर मंडल के 37 स्टेशनों पर अमृत जनसंवाद

जयपुर मंडल के 37 स्टेशनों पर कल 22 अक्टूबर को अमृत जनस्वाद होगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल में विशेष स्वच्छता अभियान 6.0 के तहत 22 अक्टूबर, गुरुवार को जयपुर सहित मंडल के 37 प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर अमृत जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

इस कार्यक्रम के तहत रेलवे द्वारा यात्रियों से सीधा संवाद किया जाएगा। अमृत जनस्वाद कार्यक्रम में रेलवे द्वारा यात्रियों के सुझाव और स्वच्छता संबंधी अपेक्षाओं के साथ समस्याएं जानकर सेवाओं में सुधार के लिए जनभागीदारी सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

प्रदेश वालों ने इशारा किया, फॉर्म भरो; टिकट की सूची में नाम ही नहीं आया, देखिए राजस्थान पंचायत चुनाव से जुड़ी रोचक बातें