Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

नई कार खरीदने का सुनहरा मौका, कार कंपनियां दे रही 1.95 लाख रुपये तक की छूट

कंपनियों द्वारा 20000 रुपये से लेकर 1,95,000 रुपये तक का भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। पिछले करीब एक महीने में मार्केट से लेकर लग्जरी सेगमेंट करीब एक दर्जन कई नई गाड़ियां लांच हुई है। कंपनियों की कोशिश नए विकल्पों के साथ ग्राहकों की दिलचस्पी बढ़ाने और फेस्टिव सीजन में बिक्री की रफ्तार बनाए रखने की है।

नई कार खरीदने का सुनहरा मौका, कार कंपनियां दे रही 1.95 लाख रुपये तक की छूट

New Car Launches : त्योहारी सीजन आते ही कार कपंनियों ने नए मॉडल लांच करने की झड़ी लगा दी है, वहीं ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए डिस्काउंट भी भर-भरकर दिया जा रहा है। जहां पर कंपनियों द्वारा 20000 रुपये से लेकर 1,95,000 रुपये तक का भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। पिछले करीब एक महीने में मार्केट से लेकर लग्जरी सेगमेंट करीब एक दर्जन कई नई गाड़ियां लांच हुई है।

कंपनियों की कोशिश नए विकल्पों के साथ ग्राहकों की दिलचस्पी बढ़ाने और फेस्टिव सीजन में बिक्री की रफ्तार बनाए रखने की है। साथ ही कंपनियां ग्राहकों को लुभाने के लिए डिस्काउंट और अन्य ऑफर्स दे रही हैं। हालांकि इस साल कारों पर मिलने वाला डिस्काउंट पिछले त्योहारी सीजन के मुकाबले से 10 से 20 प्रतिशत तक कम है। इसकी वजह ईरान संकट के कारण मेटल सहित अन्य कच्चे माल की कीमतों में भारी इजाफा है, जिससे कंपनियों की उत्पादन लागत बढ़ गई है और इन्हें कारों की कीमतें बढ़ानी पड़ी हैं।

नए मॉडल में कंपनियां कर रही बड़े बदलाव

इस बार के त्योहारी सीजन में कार कंपनियों ने पूरा तरीका ही बदल दिया है। पेट्रोल व डीजल के महंगा होने व इनकी गाड़ियों पर रोक के चलते कंपनियों ने अपना प्लान ही बदल दिया है। कंपनियों द्वारा अब सीएनजी, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक को शामिल कर रही हैं। यह बदलाव यूरोपीय कंपनियों में विशेष रूप से दिखाई दे रहा है। रेनो और फॉक्सवैगन समूह जैसी कंपनियां अब अपने उत्पादों में इलेक्ट्रिक और सीएनजी विकल्प शामिल कर रही हैं।

इन गाड़ियों पर मिल रहा भर भरकर डिस्काउंट

कंपनी व मॉडल छूट

मारुति फ्रॉक्स 20,000

बैगन आर 58,500

मारुति स्विफ्ट 80,000

मारुति इनविक्टो 195,000

विक्टोरियस हाइब्रिड 1,95,000

न्यू होंडा सिटी 1,70,000

नई होंडा अमेज 66,800

हुंडई क्रेटा 100000

हुंडई एक्सटर 50,000

डेन डस्टर (चुनिंदा) 1,50,000

(नोट यह अलग-अलग डीलरों और शहरों में डिस्काउंट की राशि अलग हो सकती है)

एक महीने में लॉन्च हुई कार के मॉडल व कीमत

टाटा एरिस सीएनजी 6.29

टोयोटा ग्लैंजा फेसलिफ्ट 6.99

स्कोडा स्लाविया फेसलिफ्ट 9.99

महिंद्रा उएक्सओ सीएनजी 9.99

महिंद्रा थार ओजी 10.32

होंडा न्यू एलिवेट 11.80

रेनों डस्टर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड 16.99

एमजी विंडसर इंडल्ज 17.89

ऑडी क्यूउ न्यू जनरेशन 51.99

वोल्बो ईएक्स 90 ईवी 12. 6

(कारों की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लाख रुपए में)

कार कंपनियो के नए मॉडल ग्राहकों को लुभा रहे

नई गाड़ियों की लगातार लॉन्चिंग का फायदा सिर्फ कंपनियों को ही नहीं, पूरे ऑटो बाजार को मिल सकता है। नए मॉडल और फीचर्स ग्राहकों को शोरूम तक आने और खरीदारी का फैसला लेने के लिए प्रेरित करते हैं। सीएनजी और हाइब्रिड जैसी तकनीकों से कम रनिंग कॉस्ट चाहने वाले ग्राहकों को विकल्प मिलते हैं, जबकि एसयूवी और ईवी की नई पेशकश भी आकर्षित करती हैं। फेस्टिव सीजन में यह दिलचस्पी बुकिंग बढ़ाने में मदद कर सकती है। हालांकि, लॉन्चिंग से बना उत्साह बिक्री में कितना बदलेगा, यह कीमत, डिस्काउंट, फाइनेंस सुविधा और समय पर डिलिवरी पर निर्भर करेगा।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

दुबई के बुर्ज खलीफा की तर्ज पर हरियाणा में 1003 एकड़ में बनेगी ग्लोबल सिटी, बनेगी देश की सबसे ऊंची इमारत