Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

राजस्थान में सीनियर टीचर 24 अक्टूबर तक करें विस्तृत आवेदन, FMGE की सिटी इंटीमेशन स्लिप भी हुई जारी

राजस्थान में सीनियर टीचर 24 अक्टूबर तक करें विस्तृत आवेदन, FMGE की सिटी इंटीमेशन स्लिप भी हुई जारी

Rajasthan Teacher Job: राजस्थान प्रदेश में शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सूचना सामने आई है। यह सूचना राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की सीनियर टीचर भर्ती-2025 के विज्ञान विषय में सफल अभ्यर्थियों के लिए जारी की गई है। सीनियर टीचर भर्ती-2025 के विज्ञान विषय में सफल अभ्यर्थी अब 24 अक्टूबर से विस्तृत आवेदन पत्र भर सकेंगे। आवेदन के लिए लिंक आयोग की ओर से ऑफिशल वेबसाइट पर ऑनलाइन 24 अक्टूबर से सक्रिय किया जाएगा।

अभ्यर्थी 30 अक्टूबर तक कर सकेंगे आवेदन जमा

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की सीनियर टीचर भर्ती-2025 के विज्ञान विषय में सफल अभ्यर्थी 30 अक्टूबर तक अपनी एसएसओ आईडी के माध्यम से विस्तृत आवेदन पत्र जमा कर सकेंगे। बता दें कि आयोग की ओर से विज्ञान विषय का परिणाम पहले ही जारी किया जा चुका है। अब सफल अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के तहत विस्तृत आवेदन पत्र 24 अक्टूबर से भर सकेंगे। अभ्यर्थियों को आयोग द्वारा आवेदन पत्र में मांगी गई जानकारी सावधानीपूर्वक भरने हेतु 30 अक्टूबर तक का समय दिया गया है।

FMGE की सिटी इंटीमेशन स्लिप हुई जारी

राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड (NBEMS) द्वारा ने एफएमजीई (FMGE) अक्टूबर 2026 की सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर लॉगिन करके अपना परीक्षा शहर देख सकते हैं।

एफएमजीई की परीक्षा के एडमिट कार्ड 27 अक्टूबर को जारी किया जाएगा और परिक्षा 31 अक्टूबर 2026 को होगी। बता दें कि जारी हुई सिटी स्लिप में केवल परीक्षा शहर की जानकारी मिलेगी। उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें अपनी पूरी जानकारी और परीक्षा केंद्र का पता और रिपोर्टिंग समय देख सकते हैं।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

प्रदेश वालों ने इशारा किया, फॉर्म भरो; टिकट की सूची में नाम ही नहीं आया, देखिए राजस्थान पंचायत चुनाव से जुड़ी रोचक बातें