New bypass update: नायब सिंह सैनी सरकार ने प्रदेश के कई शहरों में नया बाईपास बनाने की परियोजना को हरी संडे दे दी है। सरकार की घोषणा के बाद हरियाणा के हिसार और कुरुक्षेत्र शहर में यातायात का नया बाईपास बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार हिसार और कुरुक्षेत्र में बनने जा रहे नए बायपास की DPR विभाग द्वारा तैयार करने के बाद दोनों शहरों में विभाग द्वारा निर्माण के लिए हेतु प्रक्रिया शुरू कर दी गई है ।
मुख्यमंत्री चंडीगढ़ मीटिंग कुरुक्षेत्र और हिसार बाईपास को हरी झंडी
हरियाणा सरकार की चंडीगढ़ में हुई एक अहम बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह ने हिसार और कुरुक्षेत्र शहर में नए बायपास (new bypass Haryana) बनाने की परियोजना को मंजूरी दी थी। सीएम के मुख्य सचिव रस्तोगी ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार द्वारा हिसार और कुरुक्षेत्र शहर में नया बायपास निकालने के लिए परियोजना को स्वीकृति दी गई है। सरकार का मुख्य उद्देश्य कुरुक्षेत्र रोड हिसार शहर के अंदर में भारी वाहनों से बढ़ने वाली ट्रैफिक लोड को कम करना है। सरकार की इस परियोजना से शहरों में ट्रैफिक लोट तो काम होगा ही होगा साथ ही युवाओं के लिए रोजगार के भी नए दरवाजे खुलेंगे।
हिसार में इन रूटों से जुड़ेगा नया बायपास
नायब सिंह सैनी सरकार द्वारा प्रदेश के पांच शहरों मे नए बायपास बनाने की परियोजना को मंजूरी दिए जाने के बाद प्रदेश के हिसार जिले में बायपास बनाने हेतु डीपीआर फाइनल कर ली गई है। नए बायपास की डीपीआर के तहत इसे एनएच-52 (NH 52) के हिसार-राजगढ़ रोड से हिसार-दिल्ली रोड और हिसार-कैथल रोड (Hisar Kaithal road) से कनेक्ट किया जाएगा।
इस बायपास के निर्माण से राजस्थान प्रदेश की तरफ से आने वाले वाहनों की हिसार दिल्ली रोड और हिसार कैथल रोड से कनेक्टिविटी बेहतर हो जाएगी। हिसार में इस रोड के निर्माण हेतु प्रदेश सरकार द्वारा करोड़ों रुपए खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा कुरुक्षेत्र-लाडवा बायपास की भी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार कर ली गई है।
मुख्यमंत्री की मंजूरी मिलने के बाद अब इस बायपास रोड के निर्माण हेतु भी प्रक्रिया तेज हो गई है। कुरुक्षेत्र-लाडवा बायपास बनने से कुरुक्षेत्र शहर में काफी मात्रा में वाहनों का लोड कम हो जाएगा।


