Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

90 के दशक में इस सदाबहार गाने में गोविंदा ने लूट ली थी महफिल, 24 अक्टूबर को बांसवाड़ा में मचाएंगे धमाल

90 के दशक में इस सदाबहार गाने में गोविंदा ने लूट ली थी महफिल, 24 अक्टूबर को बांसवाड़ा में मचाएंगे धमाल

बॉलीवुड के सुपरस्टार गोविंदा 24 अक्टूबर को राजस्थान प्रदेश के बांसवाड़ा जिले में धमाल मचाने आ रहे हैं। बता दें कि 90 के दशक में गोविंदा ने हिंदी सिनेमा जगत को एक से बढ़कर एक कई सुपरहिट फिल्में और गाने दिए थे। 90 के दौर में गोविंदा पर फिल्माए गए सदाबहार गाने ‘जब दिल ना लगे दिलदार हमारी गली आ जाना' को लोग आज भी भूले नहीं हैं।

यह सदाबहार गीत 90 के दशक में रिलीज हुई बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म कुली नंबर वन के लिए अलका याग्निक और कुमार सानू की आवाज में बनाया गया था। इस गाने में गोविंदा के डांस मूव्स देखकर लोग आज भी दीवाने हो जाते हैं।

‘जब दिल ना लगे दिलदार हमारी गली आ जाना‘ सदाबहार गाने (evergreen Hindi song) में एक अलग ही छाप छोड़ने वाले सुपरस्टार गोविंदा अब राजस्थान में धमाल मचाने के लिए आ रहे हैं। गोविंद पर फिल्म इस गाने के दिल को छू लेने वाले बोल समीर ने लिखे थे और संगीत आनंद मिलिंद ने तैयार किया था।

गोविंदा के गाना और फिल्मों को आज भी राजस्थान सहित पूरे देश में लोगों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। यही कारण है कि समय-समय पर भिन्न-भिन्न प्रदेशों में होने वाले गोविंदा के कार्यक्रमों में लोग हजारों की संख्या में अपने सुपरस्टार को देखने पहुंचते हैं।

बांसवाड़ा में आयोजित डांडिया महोत्सव में 24 अक्टूबर को गोविंद मचाएंगे धमाल

बॉलीवुड के सुपरस्टार गोविंदा 24 अक्टूबर को अपने डांस से लोगों को दीवाना करने राजस्थान प्रदेश आ रहे हैं। गोविंद राजस्थान प्रदेश के बांसवाड़ा जिले में आयोजित डांडिया महोत्सव में अपनी प्रस्तुति देंगे। बांसवाड़ा में डांडिया महोत्सव का आयोजन IDRMH सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड की ओर से शनिवार शाम 7 बजे रतलाम रोड स्थित गणगौर वाटिका में किया जाएगा।

बांसवाड़ा में आयोजित होने जा रहे 'गरबा फीस्ट-2026' में पहुंचने वाले लोग 24 अक्टूबर को सुपरस्टार गोविंदा संग झूमेंगे। इस कार्यक्रम मैं गुजरात के मशहूर सिंगर यश जानी भी अपने सुरों जलवा दिखाएंगे। यह ग्रुप पारंपरिक गुजराती सुर-ताल से समां बांधेगा। राजस्थान प्रदेश कि लोगों द्वारा 24 अक्टूबर को बांसवाड़ा में होने जा रहे डांडिया महोत्सव में अपने सुपरस्टार गोविंदा की प्रस्तुति देखने के लिए उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

दुबई के बुर्ज खलीफा की तर्ज पर हरियाणा में 1003 एकड़ में बनेगी ग्लोबल सिटी, बनेगी देश की सबसे ऊंची इमारत