Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

हरियाणा में 31 दिसंबर तक 80% सब्सिडी पर मिलेगी खाद, सरकार वहन करेगी सब्सिडी की राशि

हरियाणा में 31 दिसंबर तक 80% सब्सिडी पर मिलेगी खाद, सरकार वहन करेगी सब्सिडी की राशि

Haryana News: नायब सिंह सैनी सरकार द्वारा किसानों को 80% सब्सिडी पर खाद उपलब्ध कराई जा रही है। किसानों को दी जाने वाली खाद पर सब्सिडी के लिए किसान 31 दिसंबर तक आवेदन और खरीद कर सकते हैं। हरियाणा में किसानों द्वारा खेतों में किए जा रहे रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक प्रयोग को काम करने के लिए सरकार द्वारा यह योजना शुरू की गई है।

प्रदेश में नष्ट हो रही मिट्टी की प्राकृतिक संरचना को बचाने के लिए नायब सिंह सैनी सरकार ने रासायनिक उर्वरकों DAP और यूरिया का प्रयोग कम करने के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने हेतु जैविक खाद पर 80% सब्सिडी देने की योजना शुरू की गई है।

किसानों को सरकार देगी जैविक खाद पर सब्सिडी

हरियाणा में किसानों को रासायनिक जैविक खाद का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु सब्सिडी योजना शुरू की गई है। सरकार द्वारा शुरू की गई सब्सिडी योजना के तहत एक एकड़ खेत के लिए उर्वरकों (डीएपी और यूरिया) की जगह जैविक खाद (वर्मीकंपोस्ट) का प्रयोग करने के लिए किसानों को इस पर 80% सब्सिडी दी जाएगी। जैविक खाद पर मिलने वाली 80% सब्सिडी सरकार द्वारा भरी जाएगी। वहीं 20% हिस्सा किसानों को वहन करना होगा। हरियाणा में सरकार द्वारा जैविक खाद्य सब्सिडी स्कीम की घोषणा इसी वर्ष 2026-27 के बजट के दौरान की गई थी।

लाइसेंस वाले जैविक खाद विक्रेता के पास मिलेगी किसानों को यह खाद

हरियाणा सरकार द्वारा शुरू की गई सब्सिडी स्कीम के तहत किसानों को जैविक खाद लाइसेंस लेने वाले विक्रेताओं की दुकान पर बोरी में वजन के हिसाब से जैविक खाद मिलेगी। इस स्कीम के तहत नायब सरकार द्वारा 12 महीना में 1 लाख एकड़ जमीन पर किसानों को रासायनिक उर्वरकों की जगह जैविक खाद के माध्यम से खेती करवाने के लिए प्रोत्साहित कराया जाएगा। हरियाणा सरकार द्वारा सब्सिडी पर दी जा रही जैविक खाद के लिए किसान 31 दिसंबर 2026 तक आवेदन अप्लाई कर सकते हैं।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

जयपुर के ट्रेन यात्रियों के लिए खुशखबरी, दो ट्रेनों में बढ़ेंगे सेकंड एसी के स्थायी कोच