Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

राजस्थान में पंचायत चुनाव में कहीं बाप-बेटा दोनों हैं मैदान में, तो कहीं चल रहा है भोज और पार्टियों का दौर, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट

राजस्थान में पंचायत चुनाव में कहीं बाप-बेटा दोनों हैं मैदान में, तो कहीं चल रहा है भोज और पार्टियों का दौर, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट

Rajasthan News: राजस्थान प्रदेश में इन दोनों पंचायत चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। प्रदेश में कहीं पर विधानसभा चुनाव लड़ चुके नेताजी मैदान में उतर चुके हैं, तो कहीं पर बाप बेटा दोनों चुनाव लड़ रहे हैं। जैसलमेर में जिला प्रमुख की सीट एसटी वर्ग के लिए आरक्षित होने के बाद कांग्रेस व भाजपा में जितने भी सक्रिय एसटी नेताओं ने जिला प्रमुख का सपना देख लिया है। छोटे से लेकर बड़े नेता तक अपने आप को जिला प्रमुख मान रहे हैं। दूसरी तरफ जैसलमेर पंचायत समिति के प्रधान की कुर्सी भी एसटी के लिए रिजर्व है। जो जिला प्रमुख की रेस में नहीं है, वे प्रधान बनने का ख्वाब पाले हुए हैं।

बायतु में मैदान में उतरे बाप-बेटा

बायतु विधानसभा से 2023 का विधानसभा चुनाव लड़ चुके नेता जी इस बार जिला परिषद के वार्ड संख्या 32 से चुनावी मैदान में है। इनका मुकाबला कांग्रेस के यूथ नेता से है। बीजेपी के इन नेताजी का बेटा बायतु पंचायत समिति के वार्ड संख्या 3 से चुनावी मैदान में है। पिता जिला प्रमुख दावेदार है तो बेटा प्रधान। ये तो नतीजों के बाद ही तय होगा।

रामजी की गोल में अभी से शुरू हो गई हैं भोज और पार्टियां

बालोतरा और बाड़मेर जिले की बॉर्डर पर स्थित राम जी की गोल ग्राम पंचायत में इस बार चुनावी मुकाबले काफी खर्चीला साबित हो रहा है। लगातार दूसरी बार सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित सरपंच की सीट होने के कारण प्रभावशाली दावेदारों में अभी से वोटरों को मानने के लिए होड लगी हुई है। हालत यह है कि अभी से भोज से लेकर पार्टियां चल रही है। हालांकि यहां पर तीसरे चरण के बाद में चुनाव होने हैं।

कर्नल साहब की चर्चा की चर्चा भी है जोरों पर

पंचायतीराज चुनाव में पूर्व सांसद स्व. कर्नल सोनाराम चौधरी की चर्चा हर तरफ सुनाई दे रही है। उनके परिवार के सदस्य चुनाव लड़ रहे हैं और सभाओं में कर्नल सोनाराम चौधरी की तरह आशीर्वाद मांग रहे हैं। इधर, बाड़मेर-जैसलमेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल व बायतु विधायक हरीश चौधरी ने सभाओं में कर्नल को कांग्रेसी बताते हुए भाजपा नेताओं को करारा जवाब भी दे दिया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

राजस्थान की बेटी पिया ने तय किया शिक्षक से अमेरिकी प्रतिनिधि सभा तक पहुंचने का सफर, ट्रंप की बढ़ाई मुश्किलें