train schedule Change : रेलवे विभाग द्वारा रेलवे सिस्टम को अपग्रेड किया जा रहा है। इसके कारण ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित हो रहा है। जोधपुर रेलवे मंडल में समदड़ी यार्ड में फुट ओवरब्रिज और दुदिया व दुदाड़ा स्टेशनों पर सबवे निर्माण का कार्य चल रहा है। इसके चलते 23 अक्टूबर को चार ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे विभाग के नोटिस के अनुसार दो ट्रेन आशंकि रद्द रहेगी, जबकि दो ट्रेनों को बदले हुए मार्ग से चलाया जाएगा।
इन ट्रेनों का संचालन होगा प्रभावित
उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि निर्माण कार्य चलने के कारण चार ट्रेन प्रभावित रहने वाली है। इसमें दो ट्रेनों का आशंकी तौर पर रद कर दिया है, जबकि दो को बदले हुए मार्ग से चलाया जाएगा। इसमें ट्रेन संख्या 14896 बाड़मेर-भगत की कोठी एक्सप्रेस 23 अक्टूबर को समदड़ी तक ही चलेगी।
वहीं ट्रेन संख्या 14893 भगत की कोठी-पालनपुर एक्सप्रेस भगत की कोठी के बजाय समदड़ी से रवाना होगी। दोनों ट्रेनों का भगत की कोठी-समदड़ी के बीच संचालन रद्द रहेगा। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 20485 जैसलमेर-साबरमती एक्सप्रेस 23 अक्टूबर की परिवर्तित मार्ग लूनी-मारवाड़-महेसाना होकर चलेगी।
वापसी में ट्रेन संख्या 20486 साचरमती-जैसलमेर एक्सप्रेस महेसाना-मारवाड़-लूनी होकर संचालित होगी। दोनों ट्रेनों का परिवर्तित मार्ग पर पाली मारवाड़, मारवाड़ जंक्शन, फालना, आबूरोड और पालनपुर स्टेशनों पर ठहराव रहेगा।


