Haryana News: दशहरा के त्यौहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न करने के लिए पंचकूला में पुलिस ने विशेष की तैयारी की है। आईपीएस पंकज नैन बताया कि शहर में तैयारियां पूरी कर ली गई है। रात भर शहर में गस्त लगे जा रही है। सुरक्षा की तैयारी भी विशेष तरीके से की गई है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा को लेकर खास तैयारी की गई है ताकि किसी भी तरह की अनहोनी ना हो।
डीसीपी ने किया दशहरा ग्राउंड का निरीक्षण
पंचकूला की DCP आईपीएस आदित्य सिंह के द्वारा सेक्टर 5 स्थित दशहरा ग्राउंड का निरीक्षण भी किया गया और तैयारी का जायजा लिया गया। दशहरा के त्यौहार के लिए 645 पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा।
DCP ने बताया कि दशहरा पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जाएगी। बाइक राइडर टीमों के द्वारा दशहरा ग्राउंड के आसपास गस्त की जाएगी। इसके साथ ही साथ पंचकूला के आसपास के क्षेत्र में भी विशेष व्यवस्थाएं की गई है।
पुलिस ने अपील किया है कि शांति के साथ सभी लोग दशहरा ग्राउंड में आए और किसी भी तरह के अफवाहों पर ध्यान ना दें। पुलिस के द्वारा समय-समय पर लोगों को जागरूक किया जाएगा।


