Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

फतेहाबाद से सूरतगढ़ सीधी बस सेवा शुरू, अब भट्टू, चौपटा और नोहर के यात्रियों का सफर होगा आसान

हरियाणा रोडवेज की इस सेवा से फतेहाबाद से भट्ट, चौपटा, नोहर, फेफाना, रावतसर, पीलीबंगा होते हुए सूरतगढ़ जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।

फतेहाबाद से सूरतगढ़ सीधी बस सेवा शुरू
फतेहाबाद से सूरतगढ़ सीधी बस सेवा शुरू

Roadways New Bus Service : रोडवेज ने हरियाणा व राजस्थान के यात्रियों को नई बस सेवा दी है। यह बस सेवा हरियाणा के फतेहबाद से राजस्थान के सूरतगढ़ तक चलाई गई है। लगभग 180 किलोमीटर लंबे इस रुट पर फतेहाबाद, सिरसा जिले के साथ राजस्थान के कई जिलों के यात्रियों को सीधा लाभ मिलने वाला है।

हरियाणा रोडवेज की इस सेवा से फतेहाबाद से भट्ट, चौपटा, नोहर, फेफाना, रावतसर, पीलीबंगा होते हुए सूरतगढ़ जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। यह बस सेवा प्रतिदिन चलाई जाएगी। इस रुट पर बस चलाने की लंबे समय से डिमांड की जा रही थी।

फतेहबाद से सूरतगढ़ बस का टाइमटेबल

हरियाणा रोडवेज द्वारा शुरू की गई फतेहाबाद सूरतगढ़ का टाइम टेबल निर्धारित कर दिया है। समय सारणी के अनुसार यह बस फतेहाबाद बस अड्डे से सुबह 6 बजे रवाना होगी। इसक बाद भट्ट सुबह 6:30 बजे पहुंचेगी। चौपटा सुबह 7:15 बजे पहुंचेगी। नोहर सुबह 8 बजे पहुंचेगी। रावतसर सुबह 9:30 बजे

पहुंचेगी। पीलीबंगा सुबह 10:20 बजे पहुंचेगी। बस सुबह 11 बजे सूरतगढ़ पहुंचेगी। इसके बाद थोड़ी देर ठहराव करने के बाद वापसी करेगी। वापसी में यह बस सूरतगढ़ से सुबह 11:40 बजे चलेगी। पीलीबंगा दोपहर 12:20 बजे पहुंचेगी। रावतसर दोपहर 1:30 बजे पहुंचेगी।

नोहर दोपहर 2:30 बजे पहुंचेगी। चौपटा दोपहर 3:40 बजे पहुंचेगी। भट्टू शाम 4:30 बजे पहुंचेगी। बस शाम 5 बजे फतेहाबाद पहुंचेगी। हरियाणा रोडवेज की इस बस का दैनिक यात्रियों के साथ व्यापार के सिलसिले में राजस्थान जाने वाले लोगों को फायदा होगा।

हरियाणा रोडवेज विभाग की इस बस को चलान के लिए यात्रियों की डिमांड थी। इसका सबसे ज्यादा फायदा यह होगा कि यह बस फतेहाबाद से चलकर ग्रामीण क्षेत्र से निकलने वाले मार्ग से होते हुए राजस्थान में प्रवेश करेगी। इसके कारण सुबह व शाम को प्रतिदिन सफर करने वाले यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

राजस्थान रोडवेज की दो शानदार बस सेवा, वाया हिसार होकर सीकर से चंडीगढ़ और बीकानेर से दिल्ली नई बस सेवा शुरू