Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

राजस्थान रोडवेज की दो शानदार बस सेवा, वाया हिसार होकर सीकर से चंडीगढ़ और बीकानेर से दिल्ली नई बस सेवा शुरू

यह दोनों ही बस सेवाएं हिसार के बस अड्डे से होकर निकलेगी। इस दौरान दिल्ली जाने वाली बस से हांसी, मुढाल, रोहतक, बहादुरगढ़ के यात्रियों को लाभ मिलेगा। वहीं सीकर से चंडीगढ़ जाने वाली बस का हिसार, नरवाना, कैथल, पिहोवा, अंबाला के यात्रियों को लाभ मिलेगा।

राजस्थान रोडवेज की दो शानदार बस सेवा
राजस्थान रोडवेज की दो शानदार बस सेवा

Rajasthan Roadways : राजस्थान रोडवेज द्वारा दो नई बस सेवाओं की शुरुआत से यात्रियों का सफर आरामदेय हो गया है। इन दो बसों के संचालन से राजस्थान के साथ हरियाणा के यात्रियों को भी लंबा सफर तय करने में आसानी हो रही है। राजस्थान रोडवेज द्वारा बीकानेर से दिल्ली व सीकर से चंडीगढ़ के बीच में नई बस सेवा की शुरुआत की है।

यह दोनों ही बस सेवाएं हिसार के बस अड्डे से होकर निकलेगी। इस दौरान दिल्ली जाने वाली बस से हांसी, मुढाल, रोहतक, बहादुरगढ़ के यात्रियों को लाभ मिलेगा। वहीं सीकर से चंडीगढ़ जाने वाली बस का हिसार, नरवाना, कैथल, पिहोवा, अंबाला के यात्रियों को लाभ मिलेगा। ऐसे में यह दोनों बस सेवाएं राजस्थान के साथ हरियाणा के यात्रियों के लिए फायदेमंद रहने वाली है।

सीकर से चंडीगढ़ जाने वाली बस का टाइमटेबल

राजस्थान रोडवेज द्वारा सीकर से चंडीगढ़ के लिए बस सेवा का संचालन किया जा रहा है। यह बस सीकर बस अड्डे से सुबह 6:15 बजे रवाना होगी। इसी तरह चंडीगढ़ से वापसी में यह बस सेवा सुबह 6:45 बजे चंडीगढ़ से रवाना होगी। यह बस सेवा नवलगढ़, झुंझुनू, राजगढ़, सिवानी, हिसार, बरवाला, नरवाना, कैथल, अंबाला शहर होते हुए चंडीगढ़ जाएगी।

बीकानेर से दिल्ली बस टाइम टेबल

राजस्थान के बीकानेर डिपो द्वारा बीकानेर के बस अड्डे से दिल्ली के लिए सीधी बस सेवा शुरू की गई है। यह बस बीकाने बस अड्डे से प्रतिदिन सुबह 8:45 बजे रवाना होगी। यह बस लूणकरणसर, पल्लू, नोहर, भादरा, हिसार, हांसी, रोहतक, बहादुरगढ़ होते ही दिल्ली जाएगी।

जबकि वापसी में यह बस दिल्ली बस स्टैंड से प्रतिदिन सुबह सुबह 7:25 बजे रवाना होगी। इसके बाद निर्धारित रूट से होते हुए राजस्थान के बीकानेर पहुंचेगी। इस बस सेवा का राजस्थान के साथ हरियाणा के यात्रियों को लाभ मिलने वाला है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

फतेहाबाद से सूरतगढ़ सीधी बस सेवा शुरू, अब भट्टू, चौपटा और नोहर के यात्रियों का सफर होगा आसान