Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

रावतसर के ग्रामीणों ने विधायक का जताया आभार। 

रावतसर के ग्रामीणों ने विधायक का जताया आभार। 


------बाडमेर///


ग्राम पंचायत रावतसर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्वीकृत करने पर रविवार को ग्रामीणों ने बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन के कार्यालय पहुंचकर माला व साफा पहनाकर स्वागत किया और धन्यवाद ज्ञापित किया। वर्षों पुरानी स्वास्थ्य समस्या का समाधान बाड़मेर के लोकप्रिय विधायक मेवाराम जैन के प्रयासों व सरपंच टीकूराम जी गोदारा की मेहनत से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में हुआ है। सरपंच टीकूराम गोदारा ने कहा कि रावतसर में स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर कोई सुविधा नहीं थी। जिसको लेकर हमने बाड़मेर के विकास पुरुष विधायक मेवाराम जैन के सामने प्रस्ताव रखा कि लोगों को स्वास्थ्य हेतु भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। और हाथो हाथ पीएचसी स्वीकृत करवा दिया।

जिससे ग्रामीणों में खुशी की लहर हैं। इसके लिए रविवार को विधायक मेवाराम जैन का सरपंच टीकूराम गोदारा, सरपंच प्रतिनिधि करण गोदारा, डालू जाखड़,गोमाराम लौहार, लच्छाराम मेगवाल,चेतनराम, मेगवाल,खूमाराम मेगवाल, ,भवरगिरी गोस्वामी,लखदास संत,डालू जाखड़, मूलाराम भील, अमराराम प्रजापत, धन्नाराम चौहान,टीकमाराम प्रजापत, देवाराम जाखड़,भानाराम मेगवाल, कुंभाराम धतरवाल, रमेश शर्मा, मांगीलाल शर्मा ,पनाराम जाणी, ठाकराराम गोदारा सहित ग्रामीणों ने विधायक का आभार जताया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

रोहित शर्मा ने किया आज निराश, भारत के पास न्यूजीलैंड पर 1-0 की बढ़त बनाने का सुनहरा मौका