Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

हरियाणा के बस यात्रियों का माता वैष्णो देवी का सफर हुआ आसान, रेवाड़ी से कटरा के बीच शुरू हुई सीधी बस सेवा

हरियाणा राज्य परिवहन के रेवाड़ी डिपो द्वारा रेवाड़ी और जम्मू कटरा के बीच सीधी बस सेवा शुरू की है। यह बस हरियाणा और पंजाब के यात्रियों का माता वैष्णो देवी का सफर आसान बना देगी। रोडवेज विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जम्मू कटरा के लिए शुरू हुई हरियाणा रोडवेज बस रेवाड़ी से चलकर दिल्ली, पानीपत, अअम्बाला, लुधियाना बाईपास, जालन्धर, पठानकोट और जम्मू के रास्ते कटरा पहुंचेगी।

हरियाणा के बस यात्रियों का माता वैष्णो देवी का सफर हुआ आसान, रेवाड़ी से कटरा के बीच शुरू हुई सीधी बस सेवा

Haryana Roadways: हरियाणा प्रदेश के रोडवेज बस में सफर करने वाली यात्रियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। हरियाणा राज्य परिवहन के रेवाड़ी डिपो द्वारा रेवाड़ी और जम्मू कटरा के बीच सीधी बस सेवा शुरू की है। यह बस हरियाणा और पंजाब के यात्रियों का माता वैष्णो देवी का सफर आसान बना देगी। रोडवेज विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जम्मू कटरा के लिए शुरू हुई हरियाणा रोडवेज बस रेवाड़ी से चलकर दिल्ली, पानीपत, अअम्बाला, लुधियाना बाईपास, जालन्धर, पठानकोट और जम्मू के रास्ते कटरा पहुंचेगी। इस वर्ष में ड्राइवर की जिम्मेदारी हरियाणा रोडवेज विभाग के कर्मचारी कुलदीप यादव को दी गई है।

रेवाड़ी से कटरा के बीच इस प्रकार रहेगा टाइम-टेबल

हरियाणा राज्य परिवहन द्वारा रेवाड़ी और कटरा के बीच शुरू की गई सीधी बस सेवा रेवाड़ी से दोपहर 3:30 बजे कटरा के लिए प्रस्थान करेगी। इसके बाद यह सुपरफास्ट बस दिल्ली से रात 8:00 बजे, पानीपत से रात 10:00 बजे, अम्बाला से रात 11:30 बजे और जालन्धर से सुबह 3:00 बजे चलकर कटरा सुबह 8:00 बजे तक पहुंच जाएगी। हरियाणा राज्य परिवहन की इस बस से रेवाड़ी पानीपत और अंबाला जिले सहित दिल्ली और पंजाब की श्रद्धालुओं की माता वैष्णो देवी के दरबार में माता टेकने हेतु सफर कर सकते हैं।

कटरा से रेवाड़ी के लिए वापसी में इस प्रकार रहेगा समय

माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए हरियाणा राज्य परिवहन द्वारा शुरू की गई सुपर फास्ट बस सर्विस कटरा से रेवाड़ी के लिए वापसी में दोपहर 3:30 बजे रवाना होगी। इसके बाद यह बस जम्मू से शाम 4:45 बजे, जालन्धर से रात 10:45 बजे, अम्बाला से रात 2:30 बजे, पानीपत से सुबह 4:00 बजे और दिल्ली से सुबह 5:30 बजे चलकर अपने अंतिम गंतव्य स्थान रेवाड़ी सुबह लगभग 7:30 बजे पहुंचेगी। यह बस हरियाणा सहित दिल्ली पंजाब और जम्मू कश्मीर राज्य के पास यात्रियों का सफर आसान बनाएगी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

फतेहाबाद से सालासर बालाजी के लिए शुरू हुई स्पेशल बस, बेहद कम होगा किराया, देखें रूट