सवाई माधोपुर, कोटा के ट्रेन यात्रियों का सफर होगा आसान, 18 अक्टूबर से चलेगी बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन
रेलवे विभाग द्वारा 18 अक्टूबर से बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर अनारक्षित साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन शुरू करने की सूचना जारी की गई है। यह ट्रेन गोरखपुर से बांद्रा के बीच सफर के दौरान राजस्थान प्रदेश के सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन, कोटा रेलवे स्टेशन पर भी ठहराव करेगी।
Indian Railway: राजस्थान पर प्रदेश के सवाई माधोपुर कोटा गंगापुर सिटी के ट्रेन यात्रियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। रेलवे विभाग द्वारा 18 अक्टूबर से बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर अनारक्षित साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन शुरू करने की सूचना जारी की गई है। यह ट्रेन गोरखपुर से बांद्रा के बीच सफर के दौरान राजस्थान प्रदेश के सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन, कोटा रेलवे स्टेशन पर भी ठहराव करेगी। इस ट्रेन की शुरू होने से राजस्थान प्रदेश के बड़े शहरों के ट्रेन यात्रियों को लाभ मिलेगा। यह ट्रेन दोनों दिशाओं (बांद्रा टर्मिनस से गोरखपुर और गोरखपुर से बांद्रा टर्मिनस) में दो-दो फेरे लगाएगी। इस ट्रेन से गंगापुर सिटी की ट्रेन यात्री भी सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन से यात्रा का लाभ उठा सकेंगे।
बांद्रा टर्मिनस और गोरखपुर के बीच इस प्रकार रहेगा रूट
भारतीय रेलवे द्वारा त्यौहार के सीजन में ट्रेन यात्रियों की लगातार बढ़ रही भीड़ को देखते हुए बांद्रा टर्मिनस और गोरखपुर के बीच अनारक्षित साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। रेलवे विभाग द्वारा जारी की सूचना के अनुसार गाड़ी संख्या 09083 बांद्रा टर्मिनस - गोरखपुर 18 अक्टूबर रविवार को सुबह 4:30 बांद्रा टर्मिनस से गोरखपुर के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन रास्ते में बोरीवली, पालघर, वापी, सूरत, भरूच, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, बयाना, ईदगाह, टूंडला, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग और बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर ठहराव करते हुए गोरखपुर पहुंचेगी। 25 अक्टूबर को भी इस ट्रेन का शेड्यूल इसी प्रकार रहेगा। यह ट्रेन सोमवार शाम 7:30 गोरखपुर पहुंचेगी।
गोरखपुर से बांद्रा टर्मिनस के लिए चलने वाली ट्रेन का शेड्यूल रहेगा इस प्रकार
रेलवे विभाग द्वारा गोरखपुर और बांद्रा टर्मिनस के बीच शुरू की गई अनारक्षित साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 19 अक्टूबर को गोरखपुर रेलवे स्टेशन से बांद्रा टर्मिनस के लिए गाड़ी संख्या 09084 सोमवार को रात 10:45 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन राजस्थान प्रदेश के सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन और कोटा रेलवे स्टेशन पर ठहराव करते हुए गोरखपुर पहुंचेगी। रेलवे द्वारा शुरू की गई इस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन से सवाई माधोपुर और कोटा जिले के ट्रेन यात्रियों का मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात जैसे कई बड़े राज्यों का सफर आसान हो जाएगा।
सवाई माधोपुर और कोटा रेलवे स्टेशन पर पहुंचने का शेड्यूल रहेगा इस प्रकार
रेलवे विभाग द्वारा शुरू की गई बांद्रा टर्मिनस- गोरखपुर अनारक्षित साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन संख्या 09083 बांद्रा से चलकर रविवार 18 अक्टूबर को शाम 7:50 पर कोटा रेलवे स्टेशन और रात 10:25 पर सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। इसी प्रकार गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस अनारक्षित साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन संख्या 09084 गोरखपुर से चलकर सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन 20 अक्टूबर को रात 8:00 बजे और कोटा रेलवे स्टेशन पर रात 10:35 पर पहुंचेगी।
अनिल चौधरी को विभिन्न मीडिया संस्थानों में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत (हरिभूमि हिंदी समाचार पत्र) से प्रिंट मीडिया में की, जहां खबरों की बुनियादी समझ और लेखन की गंभीरता सीखी। इसके बाद उन्होंने अमर उजाला (हिंदी समाचार पत्र) में 7 वर्षों तक कार्य किया। अनिल कुमार की बिजनेस, मनोरंजन, सरकारी योजनाएं और रेलवे से संबंधित खबरों पर मजबूत पकड़ है। वर्तमान में अनिल कुमार डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपनी सेवाएं दे रहे हैं।