Haryana News: हरियाणा प्रदेश में सभी सार्वजनिक और निजी स्कूलों के समय में 19 अक्टूबर को बदलाव किया जाएगा। शिक्षा निदेशालय ने 19 अक्टूबर को होने वाले स्कूलों के समय में बदलाव को लेकर सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को नोटिस जारी कर दिया है। बता हरियाणा शिक्षा निदेशालय द्वारा अगले सप्ताह 19 अक्टूबर को दुर्गा अष्टमी के दिन स्कूलों की टाइमिंग चेंज करने को लेकर लेटर जारी किया है। शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी लेटर के अनुसार प्रदेश के राजकीय स्कूलों में पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं को 19 अक्टूबर को बदले हुए समय के अनुसार स्कूल आना होगा।
सुबह 10:00 से दोपहर 2:30 बजे तक रहेगा 19 अक्टूबर को स्कूलों का समय
हरियाणा प्रदेश में शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी किए गए नोटिस के अनुसार 19 अक्टूबर को दुर्गा अष्टमी के दिन प्रदेश के सभी राजकीय स्कूलों में स्कूल खुलने का समय सुबह 10:00 बजे रहेगा। वहीं दुर्गा अष्टमी के दिन स्कूलों की छुट्टियों का समय दोपहर ढाई बजे किया गया है। वहीं सभी जिलों के शिक्षा अधिकारियों को इस नोटिस के माध्यम से अपनी तरफ से स्कूलों के समय में किसी प्रकार का बदलाव नहीं करने के आदेश भी जारी किए गए हैं।
दोहरी शिफ्ट वाले स्कूलों का समय सुबह 10:00 से दोपहर 12:30 बजे तक रहेगा
शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी किए गए नोटिस के अनुसार प्रदेश में चल रहे दोहरी शिफ्ट वाले स्कूलों में सुबह स्कूल खुलने का समय 10:00 बजे और छुट्टी होने का समय दोपहर 12:30 बजे रहेगा। शिक्षा विभाग द्वारा इन स्कूलों में दूसरी शिफ्ट के समय में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है। जिला अधिकारियों को दुर्गा अष्टमी के दिन सभी राजकीय स्कूलों में शिक्षकों और बच्चों को बदले हुए समय पर स्कूल में पहुंचने के लिए जारी सूचना पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।



