Bank Holidays : अगर आपको अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में बैंकों से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। 15 से 31 अक्टूबर 2026 के बीच दुर्गा पूजा, दशहरा,करवा चौथ जैसे बड़े त्यौहार है जिसकी वजह से बैंकों में लंबी छुट्टियां रहने वाली है। इसके साथ ही साथ रविवार और महीने के चौथे शनिवार की वजह से भी बैंकों में छुट्टियां रहेगी।
हालांकि अलग-अलग दोनों पर अलग-अलग राज्य के ब्रांच में छुट्टियां रहेगी ऐसे में अगर आपको बैंक जाना है तो छुट्टियों की लिस्ट चेक कर लीजिए। तो आईए देखते हैं कब-कब बंद रहेंगे बैंक...
17 अक्टूबर को इन राज्यों में रहेगी छुट्टी
17 अक्टूबर शनिवार को अगरतला में बैंकों में छुट्टी रहेगी। हालांकि भारत के अन्य राज्यों में बैंक खुले रहेंगे।
18 अक्टूबर रविवार
18 अक्टूबर को रविवार है ऐसे में पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
19 अक्टूबर
19 अक्टूबर को महानवमी और आयुध पूजा है। ऐसे में अगर ताला आइजोल भुवनेश्वर चेन्नई गुवाहाटी इंफाल ईटानगर कोहिमा कोलकाता पटना रांची और शिलांग में बैंक बंद रहेंगे।
20 और 21 अक्टूबर
20 और 21 अक्टूबर को दशहरा और विजयदशमी को लेकर बैंकों में छुट्टी रहेगी। 20 अक्टूबर को विजयदशमी के वजह से भारत के ज्यादातर राज्यों में बैंकों में छुट्टी रहेगी हालांकि गंगटोक और इंफाल में इस दिन बैंक खुले रहेंगे। 21 अक्टूबर को अगरतला बेंगलुरु गैंग टू गुवाहाटी कोच्चि कोलकाता और तिरुवंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे। दुर्गा पूजा के कारण यहां बैंकों में काम नहीं होगा।
22 से 25 अक्टूबर तक इन राज्यों में बंद रहेंगे बंद
22 अक्टूबर गुरुवार और 23 अक्टूबर शुक्रवार को केवल गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे। सिक्किम में दुर्गा पूजा और दर्शन के अवसर पर बैंकों में छुट्टी रहेगी।
24 अक्टूबर: 24 अक्टूबर को महीने का चौथा शनिवार है ऐसे में पूरे देश में बैंकों में छुट्टी रहेगी।
25 अक्टूबर: रविवार के साप्ताहिक अवकाश की वजह से पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
26 अक्टूबर: 26 अक्टूबर को लक्ष्मी पूजा का त्यौहार मनाया जाएगा जिसकी वजह से अगरतला चंडीगढ़ जम्मू शिमला और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
29 अक्टूबर: 29 अक्टूबर करवा चौथ की अवसर पर शिमला में बैंक बंद रहेंगे हालांकि अन्य राज्यों में बैंक खुले रहेंगे।


