Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

फतेहाबाद से सालासर बालाजी के लिए शुरू हुई स्पेशल बस, बेहद कम होगा किराया, देखें रूट

फतेहाबाद से सालासर बालाजी के लिए शुरू हुई स्पेशल बस, बेहद कम होगा किराया, देखें रूट

Haryana Roadways news: शरद पूर्णिमा के अवसर पर सालासर बालाजी धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। हरियाणा रोडवेज की फतेहाबाद डिपो ने सालासर बालाजी के नॉनस्टॉप विशेष बात शुरू करने की प्रक्रिया शुरू कर दिया है।

कल शुक्रवार को विशेष बस को हरी झंडी दिखाई जाएगी और यह बस शरद पूर्णिमा तक संचालित होगी। बस सेवा शुरू होने से श्रद्धालुओं को सालासर धाम जाने में काफी आसानी होगी। बस निर्धारित समय पर फतेहाबाद से रवाना होकर दोपहर 2:00 बजे सालासर धाम पहुंचेगी।

क्या होगा टाइमिंग

फतेहाबाद के हिसार रोड स्थित नए बस स्टैंड से यह बस सुबह 10:10 पर रवाना होगी। यह बस हिसार होते हुए सालासर बालाजी जाएगी। सुबह 11:24 पर यह बस हिसार पहुंचेगी और दोपहर 2:00 बजे तक सालासर धाम पहुंच जाएगी।

बेहद कम होगा किराया

इस बस के लिए किराया भी बेहद कम रखा गया है। फतेहाबाद से सालासर तक जाने के लिए बस का किराया ₹280 रखा गया है। इस बात से सफर करने से यात्रियों का समय और पैसा दोनों बचेगा। वापसी के समय यह बस शाम को 5:00 बजे से सालासर से फतेहाबाद आने के लिए खुलेगी और 9:45 बजे तक यहां फतेहाबाद तक पहुंच जाएगी।

शरद पूर्णिमा के अवसर पर बड़े पैमाने पर लोग सालासर धाम जाते हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ देखते हुए बस चलाने का फैसला लिया गया है। रोडवेज डिपो के महाप्रबंधक मनोज कुमार ने बताया कि शरद पूर्णिमा पर सालासर धाम वाले श्रद्धालुओं की संख्या काफी अधिक होती है जिसको देखते हुए नॉनस्टॉप विशेष बस सेवा शुरू की गई है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा के बस यात्रियों का माता वैष्णो देवी का सफर हुआ आसान, रेवाड़ी से कटरा के बीच शुरू हुई सीधी बस सेवा