राजस्थान के सभी जिलों में शिक्षा विभाग द्वारा सरकारी स्कूलों के टाइम को बदल दिया है। स्कूलों की नई समयसारणी 16 अक्टूबर से प्रभावी हो गई है और अब यह नई समयसारणी 31 मार्च 2027 तक प्रभावी रहेगी। राजस्थान शिक्षा विभाग ने दो तरह की समयसारणी जारी की गई है।
इसमें एक समयसारणी एकल शिफ्ट में चलने वाले स्कूल व दूसरा दो शिफ्ट में चलने वाले स्कूलों की जारी की गई है। नई शीतकालीन समय-सारिणी लागू की जाएगी। माध्यमिक शिक्षा राजस्थान, बीकानेर की तरफ से शीतकालीन समयसारणी के संबंध में सभी अधिकारियों व स्कूल मुखियों को पत्र जारी कर दिया है और तुरंत प्रभाव इन आदेशों का पालन करना चाहिए।
शिक्षा विभाग की तरफ से जारी आदेश के अनुसार एकल शिफ्ट में चलने वालों स्कूलों का अब समयसारणी सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक रहेगी। जबकि दो शिफ्ट में चलने वाले स्कूलों का समय सुबह 7.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगा। इसके बाद दूसरी पारी की शुरुआत होगी और इसका छुट्टी का समय 5:30 मिनट होगा।
राजस्थान में यह जारी गई गई नई समयसारणी
राजस्थान शिक्षा विभाग द्वारा शीतकालीन स्कूलों की समयसारणी जारी की गई है। इसमें प्रत्येक शिफ्ट का पूरी तरह से शेड्यूल जारी किया गया है और उसी के हिसाब से स्कूल में कक्षाएं लगेगी।
शिक्षा विभाग की तरफ से जारी पत्र के अनुसार एकल पारी में चलने वाले स्कूलों में सुबह 9.55 बजे सूचना घंटी बजेगी। इसके बाद सुबह 10 से 10.25 बजे तक प्रार्थना सभा का आयोजन होगा। इस दौरान कुल आठ कक्षाएं लगेगी। इसमें प्रथम से पांचवें कक्षा का प्रत्येक का 35 मिनट की होगी। जबकि तीन पीरियड 30-30 मिनट होंगे। इस दौरान दोपहर 1.05 से 1.30 बजे लंच होगा। इन स्कूलों की छुट्टी शाम को 4 बजे होगी।
दो शिफ्ट में चलने वाले स्कूलों की समयसारणी
शिक्षा विभाग की तरफ से दो पारी में चलने वाले स्कूलों की समयसारणी जारी की है। इसमें यह स्कूल सुबह 7-30 बजे से शाम 5-30 बजे तक रहेगा। इसमें प्रत्येक पारी 5-5 घंटे की होगी। दो पारी संचालन के लिए विभागीय नियमानुसार संभागीय संयुक्त निदेशक (स्कूल शिक्षा) की पूर्व अनुमति आवश्यक होगी।


