Gold Rate Hike: सोने की कीमतों में लगातार हो रही गिरावट का दौर आज खत्म हो गया है। ग्रो ऐप की रिपोर्ट के अनुसार आज 15 अक्टूबर को दोपहर 2:30 बजे तक 1.27% की तेजी देखी गई है। 24 कैरेट सोने के दाम आज 1846 प्रति 10 ग्राम की बढ़त के साथ 1,47,694 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। जयपुर शहर में भी सोना आज 1,47,000 प्रति 10 ग्राम से ऊपर कारोबार कर रहा है। बता दें कि अमेरिकी बैंक फेडरल रिजर्व द्वारा 3 साल में पहली बार ब्याज देने बढ़ाने के बाद पिछले कुछ दिनों से सोने की कीमतों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही थी। ग्रो अप की रिपोर्ट के अनुसार सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी आज तेजी देखी गई है। रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान प्रदेश के जयपुर शहर में आज 15 अक्टूबर को 24 कैरेट सोना 14,841 रुपये प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 13,605 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है।
5 दिन की लगातार गिरावट के बाद सोना हुआ 3,866 सस्ता
सोने की कीमतों में पिछले 5 दिनों से लगातार गिरावट दर्ज की जा रही थी। वहीं आज 15 अक्टूबर को सोने की कीमतों में 1846 प्रति 10 ग्राम का उछाल देखने को मिला है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 5 दिनों में 24 कैरेट सोने के दाम 3866 रुपए प्रति 10 ग्राम तक सस्ते हो गए हैं। सराफा विशेषज्ञों की माने तो सोने की कीमतों में आने वाले दिनों में भी उतार-चढ़ाव का यह दौर जारी रह सकता है। बताया जा रहा है कि अमेरिकी बैंक फेडरल रिजर्व द्वारा बढ़ाई गई ब्याज दरों और अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष से सोने की कीमतों पर बुरा असर पड़ा है।
सोने के साथ आज 15 अक्टूबर को चांदी भी चमकी
सोने के साथ आज 15 अक्टूबर गुरुवार को चांदी की कीमतों में भी तेजी दर्ज की गई है। चांदी की कीमतों में आज 782 रुपए प्रति किलो के हिसाब से बढ़त की गई है। एमसीएक्स की रिपोर्ट के अनुसार चांदी के दाम आज 0.38 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,09,120 प्रति किलो पर पहुंच गए हैं। बता दें कि चांदी की कीमतें अपने ऑल टाइम हाई के स्तर से लगभग 2 लाख रुपए प्रति किलो गिरावट पर कारोबार कर रहे हैं। चांदी की कीमतों में बीते सितंबर महीने में ही 15000 रुपए प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई है।


