Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

विद्यार्थी अपने लक्ष्य को निर्धारित कर आगे बढ़े तो सफलता अवश्य मिलेगी:-मेघवाल

विद्यार्थी अपने लक्ष्य को निर्धारित कर आगे बढ़े तो सफलता अवश्य मिलेगी:-मेघवाल

चौहटन/राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय हरदानपुरा,राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय आलमसर,राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बांकासर मे आयोजित वार्षिक उत्सव एवं भामाशाह सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित हुआ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि चौहटन विधायक पदमाराम मेघवाल रहे।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक ने कहा जो लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ेगा वह ही लक्ष्य प्राप्त कर सकता है विधायक ने कहा शिक्षा के प्रथम सीढ़ी से हम आगे बढ़ते हैं और लक्ष्य के मुकाम हासिल करने में हमे अनुशासन और लक्ष्य निर्धारित करने पर ही मिलता है विधायक ने कहा मैं जहां पर भी जाता हूं और जिस विद्यालय में जाता वहां से ज्यादा संख्या हमारी बेटियों की है बेटियां दो परिवारों का समान बढ़ाती है पहले बेटी माता पिता का और उसके बाद ससुराल जाती है वहां पर भी वह माता-पिता का मान बढ़ाती है में चौहटन की जनता को धन्यवाद देना चाहता हूं कि वह बेटा से ज्यादा बेटियों को पढ़ाने पर ध्यान दे रहे हैं। विधायक ने कहा में आपके आशीर्वाद से दो बार विधानसभा पहुचा और जितना हो सका मैने हर सम्भव क्षेत्र के विकास के लिए कार्य किया आगे भी आपके लिए हर समय तैयार रहुगा। विधायक ने विद्यालय विकास हेतु राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय हरदानपुरा मे दो कक्षा-कक्ष की घोषणा की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आलमसर में 10 लाख रुपए की घोषणा की। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बाकासर अतिरिक्त 10 लाख रुपए की घोषणा। इस कार्यक्रम में बामणोर मण्डल अध्यक्ष दौलाराम नेहरा,पंचायत समिति सदस्य देराजराम,एडवोकेट रतनाराम, सोडियार सरपंच प्रतिनिधि मदरूपा राम भील, सोडियार पूर्व सरपंच प्रतिनिधि चेतनराम बेनीवाल, खेमपुरा सरपंच प्रतिनिधि मोतीराम थोरी, बिसारणिया सरपंच चंदन भील,इशरोल सरपंच प्रतिनिधि भोमाराम सारण,हसन खान इशरोल,शेर खान सोडियार, कुंभाराम गोदारा, सैयद मीर मोहम्मद शाह,मगदान आलमसर,खेता राम जांगिड़, नेहरो की नाडी सरपंच केशाराम, भोमाराम नेहरा,लीलसर सरपंच हीरालाल,प्रधानाध्यापक चुतराराम जाणी,अध्यापक पुराराम बेनीवाल,सहित ग्रामीण और विधार्थी मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

रोहित शर्मा ने किया आज निराश, भारत के पास न्यूजीलैंड पर 1-0 की बढ़त बनाने का सुनहरा मौका