Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

आखिरकार मिल ही गया इंसाफ.... नीले ड्रम वाली बहु मुस्कान को होगी फांसी; जज बोले - यह नृशंस हत्याकांड

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के तहत मेरठ कोर्ट के जज ने दोनों प्रमुख आरोपी मुस्कान रस्तोगी और उनके पुरुष साथी साहिल के द्वारा की गई सौरभ भारद्वाज की हत्या को नृशंस हत्याकांड बताया। मेरठ कोर्ट ने पहली बार किसी महिला को फांसी की सजा सुनाई है।

नीला ड्रम हत्याकांड
नीला ड्रम हत्याकांड

UP News: 3 मार्च 2025 को पूरे देश को झकझोर कर रख देने वाली घटना को अंजाम देने वाली मुस्कान को आज कोर्ट से फांसी की सजा मिलने के बाद आज मुस्कान के पति सौरभ राजपूत की आत्मा और उनके परिवार को आखिरकार इंसाफ मिल ही गया है। उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुई नीले ड्रम की घटना तो आपको याद ही होगी, सौरभ भारद्वाज की हत्या के केस में कोर्ट ने आज मुस्कान रस्तोगी को मरने तक फांसी पर लटकाने की सजा सुनाई है।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के तहत मेरठ कोर्ट के जज ने दोनों प्रमुख आरोपी मुस्कान रस्तोगी और उनके पुरुष साथी साहिल के द्वारा की गई सौरभ भारद्वाज की हत्या को नृशंस हत्याकांड बताया। मेरठ कोर्ट ने पहली बार किसी महिला को फांसी की सजा सुनाई है।

मुस्कान रस्तोगी के मित्र साहिल को मिली ताउम्र जेल की सजा

उत्तर प्रदेश राज्य के मेरठ में 2025 में हुए सौरभ हत्याकांड के नीले ड्रम वाले मामले में कोर्ट ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रमुख आरोपी मुस्कान रस्तोगी और उसके मित्र साहिल को सजा सुना दी है। नील ड्रम हत्याकांड में जहां मुस्कान रस्तोगी को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है वहीं साहिल को इस मामले में कुछ राहत मिली है। जज ने साहिल को इस मामले में उम्र कैद की सजा सुनाई है।

कोर्ट का फैसला सुनते ही सौरभ की मां के आंखों में आए आंसू

नीला ड्रम हत्याकांड मामले में कोर्ट का फेसला सुनते ही सौरभ भारद्वाज की मां की आंखों में आंसू आ गए। उन्होंने कोर्ट की फैसले पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आखिरकार शांति से इंसाफ मिल ही गया है। वहीं इस मामले में जज दोबारा फांसी की सजा सुनाई जाने के बाद मुस्कान से उनकी प्रतिक्रिया मांगी तो उन्होंने अपनी बच्चियों का ध्यान रखने की बात कही। हालांकि, एक कड़वी सच्चाई यह भी है कि भारत में पहले ही महिलाओं को फांसी की सजा सुनने के कई मामले सामने आए हैं, लेकिन अभी तक किसी महिला को फांसी नहीं हुई है।