Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

Govt Announcement : हरियाणा के इस गांव में बनेगा कॉलेज और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सरकार ने दी 25 करोड़ की सौगात

नए कालेज व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की सौगात दी है। जहां पर दोनों प्रोजेक्ट पर 25 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इसमें 15 करोड़ रुपये की लागत से नए कालेज के भवन का निर्माण किया जाएगा। जबकि दस करोड़ रुपये की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण किया जाएगा।

Govt Announcement : हरियाणा के इस गांव में बनेगा कॉलेज और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सरकार ने दी 25 करोड़ की सौगात

हरियाणा सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए नई परियोजनाओं की शुरुआत की है। जहां पर गांव की स्वास्थ्य सेवाओं के साथ शिक्षा के विस्तार के लिए नए कालेज व स्कूलों का निर्माण किया जा रहा है। हरियाणा सरकार ने करनाल जिले के गांव पाढ़ा को नए कालेज व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की सौगात दी है।

जहां पर दोनों प्रोजेक्ट पर 25 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इसमें 15 करोड़ रुपये की लागत से नए कालेज के भवन का निर्माण किया जाएगा। जबकि दस करोड़ रुपये की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण किया जाएगा। हरियाणा सरकार द्वारा 25 करोड़ रुपये की राशि को मंजूरी दे दी है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण से गांव पाढ़ा सहित आसपास के गांवों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। कॉलेज के निर्माण से क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे और उन्हें पढ़ाई के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में नहीं जाना पड़ेगा। इन परियोजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र में स्वास्थ्य और शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी तथा ग्रामीणों को सीधा लाभ पहुंचेगा।

विधायक योगेन्द्र राणा ने इन महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं को मंजूरी देने के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एवं माननीय केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के सहयोग से असंध विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लगातार गति मिल रही है। क्षेत्र की जनता की आवश्यकताओं के अनुसार विकास परियोजनाओं को मंजूरी दिलवाना और उन्हें धरातल पर साकार करवाना उनकी प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि असंध विधानसभा क्षेत्र के गांवों और शहर में विकास कार्य लगातार जारी हैं। स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाएं मिलें और असंध विकास के नए आयाम स्थापित करे।