Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

लाडो लक्ष्मी योजना में बड़ा बदलाव! अब FD की सुविधा के साथ बच्चों के पढ़ाई पर भी मिलेगी मदद, देखें नया नियम

लाडो लक्ष्मी योजना में बड़ा बदलाव! अब FD की सुविधा के साथ बच्चों के पढ़ाई पर भी मिलेगी मदद, देखें नया नियम

Lado Lakshmi Yojana : हरियाणा सरकार के द्वारा दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना में बड़ा बदलाव किया गया है। सैनी सरकार के द्वारा आर्थिक सहायता,पात्रता सत्यापन और निगरानी की व्यवस्था तय की गई है। अब पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2100 दिए जाएंगे जिसमें से ₹1000 हर महीने सरकार की ओर से संचालित आवर्ती जमा यानी की RD या FD में जमा हो जाएगी और बाकी की राशि चालू खाते में भेजी जाएगी।

FD/RD पर दिया जाएगा ब्याज

FD/RD की राशि पर महिला को ब्याज दिया जाएगा और इसकी अवधि सरकार के द्वारा तय की जाएगी। लेकिन सरकार ने स्पष्ट किया है कि संशोधित योजना लागू होने की तारीख से 5 वर्ष से अधिक के लिए FD नहीं किया जाएगा।

योजना के लाभ के लिए महिलाओं को करना होगा इन शर्तों का पालन

हरियाणा सरकार के द्वारा अब आवेदन, दस्तावेज सत्यापन, और शिकायत के निपटारे की समय सीमा भी निर्धारित की गई है। नए नियम के अनुसार जिन महिलाओं के परिवार का वार्षिक आय 1.80 लख रुपए तक है उन्हें भी इस श्रेणी का लाभ मिलेगा।

इन बच्चों के पढ़ाई में मिलेगी मदद

लाडो लक्ष्मी योजना के नए नियम के अनुसार महिला के बच्चे को पढ़ाई में सरकार आर्थिक सहायता देगी लेकिन इसके लिए कुछ शर्तों का पालन करना होगा। सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले महिला के बच्चे ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड या केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से 10वीं या 12वीं में 80% से अधिक अंक हासिल किया हो तो सरकार के द्वारा बच्चों की पढ़ाई में आर्थिक सहायता दी जाएगी या फिर कक्षा 1 से 4 तक निपुण भारत मिशन के अंतर्गत निर्धारित दक्षता बच्चों ने हासिल किया हो या महिला ने बच्चों को गंभीर तीव्र कुपोषण से बाहर निकाला हो।

इन महिलाओं को अब नहीं मिलेगा योजना का लाभ

नया नियम के अनुसार जिन महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा पेंशन या सरकारी आवृतियां सहायता का लाभ मिल रहा हो उन्हें लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा। आयकर दाता महिला भी इस योजना के लिए अपात्र होगी।

हर 3 महीने में होगा verification

हरियाणा सरकार के नए नियम के अनुसार पहली किस्त के बाद हर 3 महीने में लाडो लक्ष्मी ऐप से चेहरे की पहचान और जीवित होने की पुष्टि की जाएगी। इस ऐप में महिलाओं को ब्लैंक तू क्लिक की सुविधा मिलेगी । सीआरआईडी हर 3 महीने पर एक एसएमएस भेजेगा। इस एसएमएस में लिंक दिया जाएगा जिस पर क्लिक करके वेरिफिकेशन करना होगा।