Haryana News: हरियाणा प्रदेश में शिक्षा प्रणाली में सुधार हेतु मुख्यमंत्री नायक सिंह सैनी ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक में कई अहम फैसले लिए हैं। सीएम ने मंगलवार को हुई समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को प्रदेश के सरकारी स्कूलों में रिक्त पड़े शिक्षकों के पदों को भरने के आदेश जारी किए हैं। बता दें कि वर्तमान में हरियाणा के सरकारी स्कूलों में हजारों की संख्या में शिक्षकों के रिक्त पद पड़े हैं, जिस वजह से असर पढ़ाई बच्चों की पढ़ाई पर भी देखने को मिल रहा है। समीक्षा बैठक के दौरान सीएम ने हरियाणा शिक्षा विभाग द्वारा शुरू किए गए ‘संवयसेवक शिक्षक पंजीकरण पोर्टल' को भी लॉन्च किया। प्रदेश के स्कूलों में शिक्षकों की कमी पूरी होने से बच्चे सुचारू रूप से पढ़ाई कर सकेंगे।
1 वर्ष में बनेंगे कंडम स्कूलों के नए भवन
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से हुई समीक्षा बैठक में प्रदेश के लगभग 700 कंडम हो चुके स्कूलों में नए भवन बनाने हेतु अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को नए भवनों के निर्माण का कार्य एक वर्ष में पूर्ण करने के आदेश दिए हैं। प्रदेश के सैकड़ो स्कूलों में नए भवन बनने के बाद बच्चों को तो सुविधा मिलेगी ही मिलेगी साथ ही साथ शिक्षक भी बच्चों को सुचारू रूप से पढ़ सकेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने सरकारी स्कूलों में जरूरत पड़ने पर पेयजल की व्यवस्था हेतु आरो सिस्टम लगाने के आदेश भी दिए हैं। समीक्षा बैठक के दौरान स्कूली बच्चों को उपयुक्त खेल सामग्री उपलब्ध करवाने के निर्देश विचार किए गए हैं।
स्कूलों में सुधार के लिए प्रत्येक जिले को मिलेगा एक करोड़ का फंड
हरियाणा सरकार ने प्रदेश के सरकारी स्कूलों में बच्चों की शिक्षा को सुचारू रूप से चलाने और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में करोड़ों रुपए का फंड जारी किया है। मंगलवार को हुई समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा प्रदेश के प्रत्येक जिले के स्कूलों में सुधार हेतु जिला वाइज एक-एक करोड रुपए का फंड जारी किया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के उत्कृष्ट विद्यालयों में आईसीटी लब स्थापित करने की निर्देश भी दिए हैं।


