Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

IAS Promotion : राजस्थान को मिले 16 नए आईएएस अधिकारी, केंद्र सरकार ने जारी की सूची

यह अधिकारी राजस्थान प्रशासनिक सेवा में 1998 व 1999 मैच के है। इसमें 1998 बैच के 13 और 1999 बैच के 3 अधिकारियों को केंद्र सरकार द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा में नियुक्ति दी है। इनमें राजस्थान के कई सीनियर आरएएस शामिल है।

IAS Promotion : राजस्थान को मिले 16 नए आईएएस अधिकारी, केंद्र सरकार ने जारी की सूची

राजस्थान को 16 नए आईएएस अधिकारी मिले है। यह आईएएस अधिकारी की नियुक्ति नई नहीं है, बल्कि यह अधिकारी पहले राजस्थान सरकार में आरएएस कार्यरत थे। अब केंद्र सरकार ने इन प्रशासनिक अधिकारियों को प्रमोशन दे दी है और केंद्र सरकार की तरफ से राजस्थान के 16 आरएएस को आईएएस बना दिया है।

यह अधिकारी राजस्थान प्रशासनिक सेवा में 1998 व 1999 मैच के है। इसमें 1998 बैच के 13 और 1999 बैच के 3 अधिकारियों को केंद्र सरकार द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा में नियुक्ति दी है। इनमें राजस्थान के कई सीनियर आरएएस शामिल है। इसमें राजस्थान प्रशासनिक सेवा अधिकारी एसोसिएशन अध्यक्ष महावीर खराड़ी, मुख्यमंत्री कार्यालय में संयुक्त सचिव अंजू राजपाल को भी भारतीय प्रशासनिक सेवा में नियुक्ति मिली है।

इसी तरह डॉ. भागचंद बधाल, मुकेश कुमार शर्मा भी शामिल है। आपको बता दे कि संघ लोक सेवा आयोग का दल पिछले माह राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयन के लिए जयपुर आया था।

यहां उनके साथ बैठक में मुख्य सचिव वी श्रीनिवास व अन्य अधिकारी भी शामिल हुए। इसी तरह भारतीय प्रशासनिक सेवा में महिला अधिकारियों की संख्या 66 से बढ़कर 69 हो जाएगी।

इन अधिकारी बने आईएएस

केंद्र सरकार द्वारा जारी सूची के हिसाब से 1998 में आरएएस बने अधिकारियों को आईएएस बनाया गया है। इसमें गोपाल राम , मेघना चौधरी, ओम प्रकाश जैन, राजेश सिंह, मुकेश कुमार शर्मा, महेन्द्र कुमार शर्मा, अंजू राजपाल, विवेक कुमार, मदन लाल नेहरा, दिनेश कुमार जांगिड़, पूनम प्रसाद, सागर, उमेद सिंह, महावीर खराड़ी को शामिल किया गया है। इसी तरह 1999 बैच के आरएएस डॉ. भागचंद बधाल, असलम शेर खान, नरेंद्र कुमार बंसल को आईएएस बनाया गया है।

राजस्थान में अब 292 आइएएस हुए

राजस्थान में आरएएस को आईएएस बनने के बाद भारतीय प्रशासनिक सेवा के 276 अधिकारी हो गए। इसमें एक अधिकारी पश्चिम बंगाल से कैडर बदलकर आने वाले हैं। इनमें से 66 अधिकारी राजस्थान प्रशासनिक सेवा या गैर प्रशासनिक सेवा से पदोन्नत होकर आए हैं। अब 16 आरएएस के आइएएस बनने से यह संख्या 82 हो जाएगी।