Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

WhatsApp पर शादी का कार्ड भेजकर अकाउंट खाली कर रहे साइबर ठग! APK फाइल को लेकर राजस्थान पुलिस का अलर्ट

WhatsApp पर शादी का कार्ड भेजकर अकाउंट खाली कर रहे साइबर ठग! APK फाइल को लेकर राजस्थान पुलिस का अलर्ट

Cyber Fraud : WhatsApp पर शादी के कार्ड के नाम से बना APK FILE भेज कर लोगों के साथ ठगी के घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। राजस्थान के अलवर से ऐसी एक घटना सामने आई है जहां 51 वर्षीय रूपेश पंजाबी को व्हाट्सएप पर शादी का कार्ड भेज कर 5.42 लाख की ठगी कर ली गई है। रूपेश पंजाबी के शिकायत के बाद अलवर के साइबर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।

क्या है पूरा मामला

पुलिस ने बताया कि रुपेश के मोबाइल पर 10 अक्टूबर की रात 10:10 पर एक मैसेज आया था। इस मैसेज में केसरोली निवासी मुस्ताक खान के नाम से शादी का एक कार्ड आया था। रूपेश ने शादी का कार्ड समझ कर जैसे ही इस फाइल पर क्लिक किया इसके बाद उसके बैंक अकाउंट से पैसे कटने शुरू हो गया।

कुछ समय में ही रुपेश के अकाउंट से 542000 कट गए। शादी का कार्ड समझ के जिस फाइल को रूपेश ने खोला था इस फाइल के वजह से उसके साथ ठगी हो गई। इसके बाद रूपेश ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई।

कैसे हो रही है ठगी

एंड्राइड मोबाइल में ऐप इंस्टॉल करने वाली फाइल APK फाइल होती है। कई बार साइबर ठग शादी के निमंत्रण फोटो दस्तावेज या अन्य जानकारी के नाम से लोगों को यह ऐसी फाइल भेजते हैं। ऐसी अनजान फाइल डाउनलोड करने से आपकी सुरक्षा प्रभावित हो सकती है। राजस्थान पुलिस ने लोगों से अपील किया है कि आपके मोबाइल पर अनजान नंबर से शादी का कार्ड आए तो भूल कर भी आपको इस पर क्लिक नहीं करना है। आप किसी भी अनजान फाइल पर भरोसा करके उसे इंस्टॉल ना करें।

अगर आपके साथ ऐसी ठगी की घटना होती है तो तुरंत बैंक को सूचना दे और साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें। आप साइबर क्राइम ब्रांच के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर भी इसके लिए कंप्लेंट कर सकते हैं। आपकी छोटी सी समझदारी आपको बड़े मुश्किलों से बचा सकती है।