Rajasthan Electricity Connection : राजस्थान के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए व्यवस्था में बदलाव किया गया है। अब बिजली उपभोक्ताओं को अपने रुटिन के काम करने के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेग, बल्कि घर बैठे ही बिजली निगम की सेवाओं का लाभ ले सकते है।
इसके लिए बिजली निगम के पूरे काम को डिजिटलीकरण किया गया है। जहां पर उपभोक्ताओं को नया कनेक्शन लेने व लोड बढ़वाने के लिए फिजिकल तौर पर दस्तावेज लेकर नहीं जाना पड़ेगा, बल्कि आनलाइन ही दस्तावेज जमा हो जाएंगे।
आनलाइन सिस्टम के माध्यम से तय समय में उपभोक्ता का काम हुआ या नहीं इसका भी निगरानी की जा सकेगी। बीकानेर इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई लिमिटेड (बीकेईएसएल) ने बिजली से जुड़ी कई महत्वपूर्ण सेवाएं ऑनलाइन करने की शुरुआत की है।
नई व्यवस्था में आवेदन से लेकर दस्तावेजों की जांच, स्वीकृति और सेवा संबंधी प्रक्रिया तक का काम ऑनलाइन होगा। कंपनी के अनुसार, अब इन सेवाओं के लिए भौतिक दस्तावेज जमा नहीं कराने होंगे। शुरुआत में फिलहाल नए बिजली कनेक्शन के लिए
आवेदन मीटर लगाने संबंधी, बढ़वाना या घटवाना कॉन्ट्रैक्ट, प्रक्रिया सोलर कनेक्शन बिजली का स्वीकृत लोड डिमांड में बदलाव बिजली कनेक्शन को स्थायी करवाना लोड की स्वीकृति और अन्य संबंधित सेवा अनुरोध किया जा सकेगा।
सीईएससी राजस्थान के वाइस प्रेसिडेंट अरुणाभा साहा ने बताया कि बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए नई व्यवस्था बनाई गई है। इस व्यवस्था की शुरुआत कर दी गई है। अब उपभोक्ताओं को नए बिजली कनेक्शन, मीटर लगाने, सोलर कनेक्शन और लोड स्वीकृति सहित अन्य कामों के लिए कार्यालय के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं बल्कि घर बैठे ही इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। उपभोक्ताओं की मदद के लिए सोलर वेंडर्स और ई-मित्र संचालकों को प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है, ताकि वे कंपनी की अधिकृत वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकें।
इस पोर्टल पर कर सकेंगे आवेदन
बिजली उपभोक्तओं की सुविधा के लिए ऑनलाइन कंज्यूमर सर्विस पोर्टल के माध्यम से उपभोक्ता आवेदन कर सकेंगे। आवेदन जमा होते ही एक रेफरेंस नंबर जनरेट होगा, जिससे आवेदन की स्थिति की जानकारी रखी जा सकेगी। संबंधित फोल्ड अधिकारी ऑनलाइन वर्कपली के जरिए आवेदन की जांच करेगा। जरूरी दस्तावेज भी पोर्टल पर ही अपलोड करने होंगे। आवेदन का सत्यापन और आगे की प्रक्रिया ऑनलाइन पूरी की जाएगी।


