Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सावधान: मोबाइल पर आए ऐसा APK File, तो करें क्लिक वरना खाली हो जाएगा अकाउंट

सावधान: मोबाइल पर आए ऐसा  APK File, तो करें क्लिक वरना खाली हो जाएगा अकाउंट

Rajasthan Police Advisory : मोबाइल पर शादी के कार्ड के नाम से बना APK FILE भेज कर लोगों के साथ ठगी के घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। राजस्थान के अलवर से ऐसी एक घटना सामने आई है जहां 51 वर्षीय रूपेश पंजाबी को व्हाट्सएप पर शादी का कार्ड भेज कर 5.42 लाख ठगी कर ली गई है। रूपेश पंजाबी के शिकायत के बाद राजस्थान के साइबर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस ने बताया कि रुपेश के मोबाइल पर 10 अक्टूबर की रात 10:10 पर एक मैसेज आया था। इस मैसेज में केसरोली निवासी मुस्ताक खान के नाम से शादी का एक कार्ड आया था। रूपेश ने शादी का कार्ड समझ कर जैसे ही इस फाइल पर क्लिक किया इसके बाद उसके मोबाइल से पैसे काटने शुरू हो गया।

कुछ समय में ही रुपेश के अकाउंट से 542000 कट गए। शादी का कार्ड समझ के जिस फाइल को रूपेश में खोला था इस फाइल के वजह से उसके साथ ठगी हो गई। इसके बाद रूपेश ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई।

कैसे हो रही है ठगी

एंड्राइड मोबाइल में ऐप इंस्टॉल करने वाली फाइल APK फाइल होती है। कई बार साइबर ठग शादी के निमंत्रण फोटो दस्तावेज या अन्य जानकारी के नाम से लोगों को यह ऐसी फाइल भेजते हैं। ऐसी अनजान फाइल डाउनलोड करने से आपकी सुरक्षा प्रभावित हो सकती है। राजस्थान पुलिस ने लोगों से अपील किया है कि आपके मोबाइल पर अनजान नंबर से शादी का कार्ड आए तो भूल कर भी आपको इस पर क्लिक नहीं करना है। आप किसी भी अनजान फाइल पर भरोसा करके उसे इंस्टॉल ना करें।

अगर आपके साथ ऐसी ठगी की घटना होती है तो तुरंत बैंक को सूचना दे और साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें। आप साइबर क्राइम ब्रांच के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर भी इसके लिए कंप्लेंट कर सकते हैं।