राजस्थान में रोडवेज विभाग ने यात्रियों को नई नॉन स्टाफ बस सेवा की शुरुआत की है। जहां पर यात्रियों को 215 किलोमीटर का सफर बना रुके ही कर सकेंगे। राजस्थान रोडवेज ने इसके लिए नॉनस्टॉप सेमी डीलक्स बस सेवा की शुरुआत की है।
राजस्थान रोडवेज ने जयपुर से बूंदी तक बस सेवा की शुरुआत की है। इस बस सेवा का हजारों यात्रियों का सीधा लाभ मिलने वाला है। बूंदी डिपो ने शीतकालीन समयसारणी भी जारी कर दी है। यह बस बूंदी से जयपुर जाने वाली बस का समय बदलकर सुबह 5:35 बजे कर दिया है।
राजस्थान रोडवेज के मुख्य प्रबंधक डॉ. घनश्याम गौड़ ने बताया कि 215 किलोमीटर लंबे सफर को नॉन स्टाप तयर करने वाली बस के समय में बदलाव किया गया है। सर्दियों के मौसम को ध्यान में रखकर इसके समय में बदलाव किया है, ताकि यात्री निर्धारित समय पर अपना सफर तय कर सके।
बूंदी से जयपुर तक चलने वाली इस बस सेवा का टाइम अब सुबह 5:35 बजे बूंदी से रवाना होकर देवली और टोंक होती हुई नॉनस्टॉप जयपुर पहुंचेगी। बस के सुबह 9:30 बजे सिंधी कैंप बस स्टैंड पहुंचने का समय निर्धारित किया गया है।
बूंदी से जयपुर बस की टिकट आनलाइन होगी बुक
बूंदी से जयपुर बस का सफर करने वाले यात्री को आनलाइन टिकट बुक करने की सुविधा मिलेगी। इसके लिए रोडवेज की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर टिकट बुक कर सकते हैं।


