Haryana News: हरियाणा प्रदेश में ‘लाडो लक्ष्मी योजना' की अधिसूचना का इंतजार कर रही प्रदेश की लाखों महिलाओं के लिए नवरात्रों में अच्छी खबर सामने आई है। प्रदेश सरकार ने राज्य की अधिक से अधिक महिलाओं को लाभ देने के लिए वार्षिक आय में वृद्धि की अधिसूचना जारी कर दी है। सरकार द्वारा जारी की गई अधिसूचना के अनुसार अब प्रदेश की 1.80 लाख वार्षिक आय वाली महिलाएं भी लाडो लक्ष्मी योजना के लिए पात्र मानी जाएंगी। प्रदेश सरकार के इस फैसले से राज्य के लाखों महिलाओं को लाभ मिलेगा। बता दें कि पहले ‘लाडो लक्ष्मी योजना' के तहत वार्षिक आय सीमा 1 लाख रुपए थी जो सरकार द्वारा अधिसूचना जारी करने के बाद आज से बढ़कर 1.80 लाख रुपए हो गई है।
प्रदेश की 17 लाख अतिरिक्त महिलाओं को मिलेगा लाभ
हरियाणा प्रदेश में सरकार द्वारा ‘लाडो लक्ष्मी योजना' की आय सीमा बढ़ाने के बाद प्रदेश की लाखों महिलाओं को लाभ मिलेगा। सरकार द्वारा जारी की गई अधिसूचना के अनुसार ‘लाडो लक्ष्मी योजना' की आय सीमा 1.80 लाख करने के बाद राज्य की 17 लाख अतिरिक्त महिलाएं इस योजना से जुड़ेंगी। सरकार द्वारा अधिसूचना जारी करने के बाद यह संशोधन तत्काल रूप से प्रदेश में लागू हो गया है। अब प्रदेश में 1.80 लाख वार्षिक आय वाली महिलाएं भी इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन कर सकती हैं।
‘लाडो लक्ष्मी योजना' में आवेदन करने के लिए साथ में रखेंगे जरूरी दस्तावेज
हरियाणा सरकार द्वारा ‘लाडो लक्ष्मी योजना' के लिए नई आयु सीमा की अधिसूचना जारी करने के बाद अब महिलाएं इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन कर सकती हैं। इस योजना में आवेदन करने के लिए महिलाओं के पास आय प्रमाण पत्र, जन्मतिथि प्रमाण पत्र और रेजिडेंशियल सर्टिफिकेट होना जरूरी है। कैबिनेट में लिए फैसले के बाद जारी हुई अधिसूचना के तहत पात्र महिलाओं को सरकार की ओर से 2100 रुपए मासिक दिए जाएंगे। सरकार के पास इस योजना के दूसरे चरण में तकरीबन 2 लाख 50 हजार पात्र महिलाओं के आवेदन आ चुके हैं।


