Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

उदयपुर एयरपोर्ट से 15 अक्टूबर से उड़ान भरेगी अकासा एयरलाइन, एयर यात्रियों के लिए शुरू होगी सीधी फ्लाइट्स

Udaipur Airport
अकासा एयरलाइन द्वारा राजस्थान में अपने नेटवर्क का विस्तार करते हुए उदयपुर से नई उड़ान सेवाएं शुरू करने की घोषणा की गई है।

Udaipur news: राजस्थान प्रदेश की झीलों की नगरी उदयपुर के और यात्रियों को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। प्रदेश में लगातार बढ़ रही एयर यात्रियों की संख्या को देखते हुए अकासा एयरलाइन ने अब उदयपुर एयरपोर्ट से सीधी फ्लाइट शुरू करने का फैसला लिया है। अकासा एयर के को-फाउंडर और चीफ कमर्शियल ऑफिसर आनंद श्रीनिवासन ने जानकारी देते हुए बताया कि अकासा एयरलाइन 15 अक्टूबर से झीलों की नगरी उदयपुर सिटी से फ्लाइट सेवा शुरू करने की तैयारी कर रहा है। उन्होंने कहा कि राजस्थान प्रदेश में अकासा एयरलाइन द्वारा अपने नेटवर्क का विस्तार करने के लिए जयपुर शहर से 11 अक्टूबर से दो बड़े शहरों बेंगलुरु और मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट सेवा शुरू कर दी गई है और उदयपुर एयरपोर्ट से 15 अक्टूबर से अकासा एयरलाइन की फ्लाइटें उड़ान भरेंगी।

अकासा राजस्थान के पर्यटन बाजार को साधने की कर रहा है तैयारी

अकासा एयरलाइन द्वारा राजस्थान प्रदेश के दो बड़े पर्यटक हब शहर जयपुर और उदयपुर के एयर यात्रियों को हवाई यात्रा के अधिक विकल्प देने की तैयारी की जा रही है। इसके उदयपुर शहर से सीधी फ्लाइट शुरू होने से यात्रियों का सफर तो आसान होगा ही, साथ ही समय की भी बचत होगी। अकासा एयर के को-फाउंडर और चीफ कमर्शियल ऑफिसर आनंद श्रीनिवासन ने कहा कि राजस्थान के जयपुर और उदयपुर का पर्यटन बाजार परिपक्व और विविध है। जिसे देखने के लिए दूसरे देशों और राज्यों से पर्यटक बड़ी संख्या में पहुंचते हैं। यहीं कारण है कि अकासा एयरलाइन जयपुर के बाद अब 15 अक्टूबर से उदयपुर एयरपोर्ट से भी यात्रियों को हवाई यात्रा के अधिक विकल्प देने की तैयारी में जुट गया है।

एयर यात्रियों को अधिक विकल्प देना रहेगी अकासा की प्राथमिकता

अकासा एयर के को-फाउंडर और चीफ कमर्शियल ऑफिसर आनंद श्रीनिवासन ने कहा कि राजस्थान प्रदेश की यात्रा करने वाले पर्यटकों और राजस्थान प्रदेश के एयर यात्रियों को हवाई यात्रा के अधिक विकल्प और सुविधा देना अकासा की प्राथमिकता रहेगी। बता दें कि अकासा एयरलाइन द्वारा 11 अक्टूबर को जयपुर से मुंबई और बेंगलुरु के लिए सीधी फ्लाइट सेवा शुरू कर दी गई है। अब 15 अक्टूबर से उदयपुर एयरपोर्ट से भी अकासा एयरलाइन की फ्लाइटें उड़ान भररी हुई दिखाई देंगी। नई फ्लाइट सेवा शुरू होने से उदयपुर शहर की यात्रा करने वाले पर्यटकों को सबसे अधिक लाभ मिलेगा।