Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

दिल्ली करनाल नमो भारत कॉरिडोर पर बड़ी अपडेट, मिट्टी जांच हुई पूरी, जल्द शुरू होंगे 17 स्टेशनों के निर्माण कार्य

दिल्ली करनाल नमो भारत कॉरिडोर पर बड़ी अपडेट, मिट्टी जांच हुई पूरी, जल्द शुरू होंगे 17 स्टेशनों के निर्माण कार्य
दिल्ली-करनाल नमो भारत कॉरिडोर परियोजना के तहत मिट्टी जांच का कार्य पूरा होने के बाद अब निर्माण कार्य की तैयारी तेज हो गई है।

Namo Bharat Corridor : दिल्ली करनाल नमो भारत कॉरिडोर पर बड़ी अपडेट सामने आ रही है। नमो भारत ट्रेन चलाने की तैयारी तेजी से आगे बढ़ रही है। कॉरिडोर के लिए मिट्टी जांच और जिओ टेक्निकल जांच पूरी कर ली गई है। अब एलिवेटेड ट्रैक और पिलर का काम शुरू किया जाएगा। मिट्टी जांच के लिए दिल्ली से करनाल के रास्ते निश्चित अंतराल पर मशीनों के मदद से जमीन की खुदाई करके मिट्टी के नमूने एकत्रित किए गए थे। इसके बाद मिट्टी जांच की गई। अब इंजीनियर तय करेंगे कि एलिवेटेड ट्रैक और पिलर की नई कैसे बनाई जाए ताकि मजबूती बनी रहे।

136 किलोमीटर लंबा होगा कॉरिडोर

दिल्ली से करनाल तक प्रस्वावितीय हाई स्पीड रेल कॉरिडोर 136 किलोमीटर लंबा होगा। आपको बता देना वह भारत ट्रेन का संचालन दिल्ली के सराय काले खान से प्रस्तावित किया गया है। यह कॉरिडोर नरेला, कुंडली सोनीपत गन्नौर और पानीपत होते हुए करनाल तक जाएगा। परियोजना का काम पूरी होने के बाद दिल्ली से करनाल की दूरी डेढ़ घंटे में पूरी हो जाएगी।

33000 करोड रुपए होंगे खर्च

इस परियोजना में 33000 करोड रुपए खर्च होंगे। हरियाणा सरकार के द्वारा परियोजना के लिए 7472 करोड रुपए दिया जाएगा। जल्द ही 17 स्टेशन के निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा।

कहां-कहां बनेगा स्टेशन

दिल्ली, सराय काले खा, नरेला,सोनीपत, कुंडली, बहालगढ़ चौक, मुरथल, गन्नौर, बरही, केएमपी, पानीपत, समालखा, सिवाह, पानीपत सिटी, करनाल, कोहंड, घरौंडा, करनाल आईएसबीटी, सेक्टर 7, करनाल बायपास मे नमो भारत कॉरिडोर के स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा। आपको बता दे हरियाणा सरकार ने इस प्रोजेक्ट को प्राथमिकता के तौर पर शामिल किया है।