Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

यात्रीगण कृपया ध्यान दें ! राजस्थान में जयपुर सहित अलग-अलग जिलों से होकर गुजरने वाली 10 ट्रेनें आज रहेंगी बंद, देखें लिस्ट

रेलवे द्वारा जारी की गई सूचना के अनुसार प्रदेश से होकर गुजरने वाली गाड़ी संख्या 15308 सिरसा-तिलकब्रिज सहित कई गाड़ियों को रद्द किया गया। इन गाड़ियों के कैंसिल होने से राजस्थान प्रदेश के ट्रेन यात्रियों को हरियाणा और दिल्ली के सफर के दौरान समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

Train Cancelled Update
परिचालनिक कारणों से आज राजस्थान से गुजरने वाली 10 ट्रेनें रद्द, यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले रेलवे की वेबसाइट पर स्थिति जांच लें।

Train Cancelled Update: राजस्थान प्रदेश में आज ट्रेन यात्रियों को सफर के दौरान मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे विभाग द्वारा आज प्रदेश से होकर गुजरने वाली लगभग 10 ट्रेन ऑन को परिचालनिक कारणों का हवाला देते हुए कैंसिल कर दिया गया। पास कैंसिल की गई इन सभी ट्रेनों से प्रदेश के जयपुर सहित कई जिलों के यात्री यात्रा करते हैं। रेलवे द्वारा जारी की गई सूचना के अनुसार प्रदेश से होकर गुजरने वाली गाड़ी संख्या 15308 सिरसा-तिलकब्रिज सहित कई गाड़ियों को रद्द किया गया। इन गाड़ियों के कैंसिल होने से राजस्थान प्रदेश के ट्रेन यात्रियों को हरियाणा और दिल्ली के सफर के दौरान समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

देखिए आज रद्द हुई ट्रेनों की लिस्ट

राजस्थान प्रदेश से दिल्ली और हरियाणा की तरफ चलने वाली 10 ट्रेनों की परिचालन कारणों की वजह से कैंसिल करने की सूची जारी कर दी गई है। रेलवे द्वारा जारी की सूची के अनुसार आज 10 अक्टूबर शनिवार को दिल्ली, गाड़ी संख्या 54424 हिसार-नई दिल्ली और गाड़ी संख्या 54423 नई दिल्ली-हिसार, गाड़ी संख्या 14737 भिवानी-तिलकब्रिज, गाड़ी संख्या 14728 तिलकब्रिज-श्रीगंगानगर ट्रेन रद्द रहेगी। इसके अलावा गाड़ी संख्या 74004 गाड़ी संख्या रेवाड़ी-दिल्ली, 54414 रेवाड़ी-दिल्ली, गाड़ी संख्या 54421 दिल्ली-रेवाड़ी, गाड़ी संख्या 54310 हिसार-दिल्ली, गाड़ी संख्या 15308 सिरसा-तिलकब्रिज, गाड़ी संख्या 12963 हजरत निजामुद्दीन-उदयपुर सिटी और गाड़ी संख्या 14738 तिलकब्रिज-भिवानी आज रेड रहेंगी। इन रूटों पर यात्रा करने से पहले ट्रेन यात्री रेलवे की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर पूरी जानकारी अवश्य ले लें।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

IPS बनने की जिद में संकल्प शर्मा ने ठुकरा दिया था जॉब ऑफर लेटर, अब गौतमबुधनगर पुलिस कमिश्नरेट में संभालेंगे जॉइंट सीपी की जिम्मेदारी