Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

साईकिल रैली से दिया शत-प्रतिशत मतदान करने एवं त्रिनेत्र गणेश मेले को स्वच्छ बनाने का संदेश


सवाई माधोपुर, 16 सितम्बर। आगामी विधानसभा चुनाव 2023 में जागरूक देश की हो पहचान, शत-प्रतिशत हो मतदान की थीम पर मतदाताओ को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए चलाए जा रहे स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत शिक्षा विभाग के अधिकारियों, कार्मिकों एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शहर सवाई माधोपुर के विद्यार्थियों द्वारा शनिवार को साईकिल रैली निकालकर सवाई माधोपुर शहर के मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही त्रिनेत्र गणेश मेला 2023 को स्वच्छ बनाने का संदेश भी दिया गया।
उपखण्ड अधिकारी सवाई माधोपुर अनिल कुमार चौधरी ने साईकिल रैली को आलनपुर सर्किल से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह रैली आलनपुर सर्किल से शुरू होकर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शहर सवाई माधोपुर में पहुंचकर सम्पन्न हुई। इस दौरान साईकिल रैली के माध्यम से शहर के मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान करने के साथ-साथ त्रिनेत्र गणेश मेला को स्वच्छ बनाने का संदेश भी दिया गया।
इस दौरान अतिरिक्त मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम बैरवा, स्वीप प्रभारी नीरज कुमार भास्कर, सहायक निदेशक सूचना एवं जनसम्पर्क हेमन्त सिंह, सहायक निदेशक शिक्षा विभाग कालूराम बैरवा, कनिष्ठ सहायक किरोड़ी लाल मीना सहित अन्य उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

राजस्थान में 4 लाख नौकरियों के लक्ष्य की ओर सरकार, 45645 पदों पर जल्द होगी नियुक्ति